W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Hurun Rich List 2025: भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़ी, लिस्ट में 350 अरबपति के नाम

05:16 PM Oct 01, 2025 IST | Himanshu Negi
hurun rich list 2025  भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़ी  लिस्ट में 350 अरबपति के नाम
Hurun Rich List 2025
Advertisement

Hurun Rich List 2025: भारत में अरबपति लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और इस साल अब तक हर हफ्ते एक नया बिलेनियर देश को मिला है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, भारत में अब 350 अरबपति हैं, जो 13 साल पहले जब यह सूची पहली बार जारी की गई थी, तब की तुलना में छह गुना अधिक है। हुरुन लिस्ट के 14वें संस्करण में 1,687 ऐसे कारोबारियों के नाम शामिल हैं जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपए से अधिक है।

Hurun Rich List 2025: संख्या में 148 का इजाफा हुआ

Hurun Rich List 2025
Hurun Rich List 2025

इस लिस्ट में 284 नए लोगों को शामिल किया गया है, जिससे पिछले साल के मुकाबले इस सूची में मौजूद कारोबारियों की संख्या में 148 का इजाफा हुआ है। वहीं, बीते पांच वर्षों में यह संख्या 859 बढ़ी है। रिपोर्ट में बताया गया कि इस सूची में शामिल लोगों की संयुक्त संपत्ति बढ़कर 167 लाख करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 5 प्रतिशत अधिक है।

Billionaire in India

यह आंकड़ा स्पेन की जीडीपी से अधिक और भारत की जीडीपी के बराबर है। रिपोर्ट में बताया गया कि वैश्विक उतार-चढ़ाव और तनाव के कारण लिस्ट में शामिल लोगों की औसत संपत्ति गिरकर 9,850 करोड़ रुपए रह गई है, जो कि पिछले साल 10,320 करोड़ रुपए थी। भारत के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोग और भी अधिक अमीर और युवा होते जा रहे हैं।

Billionaire List: लिस्ट में शामिल अरबपतियों की संख्या

Hurun Rich List 2025
Hurun Rich List 2025

शीर्ष 10 अमीरों की सूची में प्रवेश के लिए सीमा पिछले साल के 1.63 लाख करोड़ रुपए की तुलना में बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपए हो गई है, जबकि उनकी औसत आयु घटकर 69 वर्ष हो गई है, जो पहले से तीन साल कम है। स्टार्टअप वेल्थ क्रिएशन में अहम भूमिका निभा रहे हैं और 2025 में कुल 97 स्टार्टअप फाउंडर्स ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। लिस्ट में शामिल अरबपतियों में से 137 फार्मा सेक्टर से, 132 इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स से और 125 केमिकल एवं पेट्रोकेमिकल्स से हैं।

ALSO READ: त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात! DA बढ़ोत्तरी पर सरकार ने तैयार किया ये प्लान?

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×