टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जानिए आखिर इस शख्श ने अपनी पत्नी के लिए क्यों बनाया घर जैसा विमान?

जब भी मोहब्बत की बात होती है तो लोगों को शाहजहां और मजनू का नाम जरूर याद आता है। नाइजीरिया का एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

06:21 AM Jan 19, 2020 IST | Desk Team

जब भी मोहब्बत की बात होती है तो लोगों को शाहजहां और मजनू का नाम जरूर याद आता है। नाइजीरिया का एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जब भी मोहब्बत की बात होती है तो लोगों को शाहजहां और मजनू का नाम जरूर याद आता है। नाइजीरिया का एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नाइजीरिया के शख्स ने पत्नी के लिए आलिशान घर बनाया जो बिल्कुल विमान की तरह दिखाई देता है। 
नाइजीरिया की राजधानी अबुजा के जमाल रहने वाले हैं। बता दें कि घूमने का शौक उनकी पत्नी को बहुत है। इसी शौक को देखते हुए जमाल ने अपनी पत्नी के लिए 20 सालों में ऐसा एक घर बनाया है जो किसी अजूबे से कम नहीं हैं। 
बहुत कुछ है इस घर में 

खबरों की मानें तो अपनी ट्रेवल पसंद पत्नी के लिए जमाल ने एक अनूठा घर बनाया है। इस घर की शेप ऊपर से बिल्कुल ही विमान जैसी है। इसमें गेस्ट हाउस, मस्जिद, स्विमिंग पूल, गार्डन और बहुत सारी हरियाली है। जमाल ने इस पर बताया कि विमान जैसा घर उन्होंने इसलिए बनाया ताकि उनकी पत्नी को हमेशा ऐसा लगे कि वह कहीं घूम रही हैं।
घर बनाने की शुरुआत कब की थी


साल 1999 में जमाल ने इस घर का निर्माण शुरु कर दिया था। जमाल का बेटा उस समय 12 साल का था। उन्हें याद है कि उनका बेटा कैसे स्कूल से आकर घर का डिजाइन वह अपने भाई-बहनों के साथ पिता की मदद करते थे। जमाल ने कहा कि यह घर उन्होंने परिवार और देश के लिए बनाया है। यह घर अब एक टूरिस्ट अट्रेक्‍शन शहर के लिए बन रहा है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article