For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, प्रेमी संग मनाली भागी पत्नी

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, मनाली भागी पत्नी

07:59 AM Mar 19, 2025 IST | Himanshu Negi

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, मनाली भागी पत्नी

प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट  प्रेमी संग मनाली भागी पत्नी

प्रेम-प्रसंग में कायल हुई पत्नी मुस्कान ने आशिक साहिल के साथ भागने के लिए अपने पति सौरभ को ही मौत के घाट उतार दिया। पति की हत्या करने के बाद मुस्कान आशिक साहिल के साथ शिमला चली गई। शिमला में दोनों ने अपनी रजामंदी से शादी भी कर ली और हनीमून मनाने के लिए मनाली चले गए। मनाली में दोनों ने ऑनलाइन होटल बुक कर लिया था औक मदिरा पान भी किया। बता दें कि वह मनाली में लगभग 13 दिनों तक रहे और फिर वापस लौट आए।

Odisha: जादू टोने के शक में बाप-बेटे की हत्या, 12 लोग हिरासत में

कैसे दिया हत्या को अंजाम ?

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी को उसकी पत्नी ने अपने आशिक साहिल के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। दोनों ने शव के टुकड़ों को सीमेंट की मदद से ड्रम में जमा दिया। उसके बाद दोनों शिमला चले गए। दोनों ने हनीमून से वापस आए, तो ड्रम को बहार फेंकने की कोशिश की लेकिन काफी नाकामयाब कोशिशों के बाद उन्होंने कुछ मजदूरों को बुलाया और इ-रिक्शा की मदद से ड्रम को बहार ले जाने का सोचा। लेकिन पुलिस ने ड्रम को मौके से बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भजा जाएगा।

बेटी रह गयी अकेली

पति की हत्या के बाद पांच साल की मासूम पीहू अब अकेले हो गई है। बता दें पीहू ने मम्मी-पापा के साथ केक काटा था। लेकिन पीहू को क्या पता ता कि मम्मी-पापा के साथ उसका यह आखिरी जन्मदिन होगा। लेकिन सबसे बड़ी सजा उसकी बेटी को मिल रही है। अभी पीहू मुस्कान की माँ कविता रस्तोगी के पास है। सौरभ की माँ का कहना कि यह पीहू को अपने बेटे की आखिरी निशानी के रूप में अपने पास ही रखेंगी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×