Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पत्‍नी को छोड़ अकेले चला गया पति, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

06:54 PM Jan 31, 2024 IST | Nisha Pathak

Husband Wife Viral Videos: सोशल मीडिया पर अक्‍सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्‍हें देखकर हंसी को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे 10 घंटे में 18 मिलियन व्‍यूज मिल चुके हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो में एक महिला अपने पति के साथ आती दिख रही है। महिला के साथ एक बच्‍चा भी है। दोनों रोड साइड पार्क कार के पास पहुंचते हैं। महिला ने कार के पीछे वाली सीट पर बैठने के लिए पहले एक गेट खोलती है। इसे वह तत्‍काल बंद कर देती है और कार की दूसरी तरफ चली जाती है। दूसरी तरफ से वह गेट खोलने का प्रयास करती है, लेकिन उससे पहले ही महिला का पति कार ड्राइव करते हुए चला जाता है। महिला अवाक देखती रह जाती है।

पत्‍नी के बैठने का भ्रम

Courtsey : वीडियो को एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

महिला ने पहले कार का दूसरा दरवाजा खोला था। रॉन्‍ग साइड का आभास होते ही महिला कार की दूसरी तरफ चली गई। वह दरवाजा खोल पातीं इससे पहले ही उनका पति कार स्‍टार्ट कर उसे लेकर चलते बने। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्‍स को लगा कि महिला कार में बैठ गई। हालांकि, हकीकत में महिला कार में बैठी नहीं थी।

लोगों के आ रहे रिएक्शन

इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। जूनियर नुनेज नामक अकाउंट से ‘एक्‍स’ पर ट्वीट किया गया। ‘शख्‍स ने कार के दरवाजे बंद होने की आवाज सुन ली इस वजह से वह चलते बने।’ एक और हैंडल से पोस्‍ट किया गया, ‘उनके पति को उन्‍हें वापस दिलाओ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article