Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Hyderabad : BJP ने विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से किया निलंबित, पैगंबर मोहम्मद पर की थी टिप्पणी

बीजेपी ने तेलंगाना से विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया, उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

04:09 PM Aug 23, 2022 IST | Desk Team

बीजेपी ने तेलंगाना से विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया, उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

बीजेपी ने तेलंगाना से विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया, उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।उन्हें हैदरबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा की केंद्रीय अनुशासनात्मक समिति के सचिव ओम पाठक की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 दिनों के भीतर यह जवाब भी मांगा है कि क्यों ना उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएा।
Advertisement
 
उल्लेखनीय है कि हैदराबाद में राजा सिंह को एक धर्म विशेष के खिलाफ कथित विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया।भाजपा विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में सिंह कथित तौर पर एक धर्म विशेष के खिलाफ कुछ टिप्पणी करते दिख रहे हैं। भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए समुदाय के कई लोगों ने सोमवार की रात को पुराने शहर में धरना भी दिया था।
Advertisement
Next Article