महिलाओं का हैदराबाद में बलात्कार-हत्याकांड के बाद फूटा गुस्सा, कहा- मर्द 7 बजे के बाद..,वायरल वीडियो
पिछले हफ्ते हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या कर दी गई थी। संसद के दोनों सदनों में इसकी कड़ी आलोचना की थी।
10:12 AM Dec 03, 2019 IST | Desk Team
पिछले हफ्ते हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या कर दी गई थी। संसद के दोनों सदनों में इसकी कड़ी आलोचना की थी। इतना ही नहीं इस गैंगरेप और हत्या के बाद देश के कई राज्यों में लोगों ने प्रदर्शन किए हैं। हैदराबाद और तेलंगाना के अलग जगहों पर इस घटना के बाद से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों, वकीलों और बाकी लोगों ने सड़कों पर इसके विरोध में रैलियां निकाली हैं और सरकार से चारों आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग की है।
Advertisement
इसी विरोध में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। उस महिला ने वीडियो में कहा है कि सारे मर्द अपने घरों से शाम को 7 बजे के बाद ना निकलें। उन्होंने इसके पीछे की वजह बाते हुए कहा कि महिलाएं सुरक्षित रहेंगी अगर ऐसा होता है तो। मेरी सुरक्षा पुलिसक्रमी या मेरे भाई या कोई दूसरे मर्द नहीं कर पा रहे, क्योंकि आप ही इस समस्या का कारण हो। आप शाम 7 बते के बाद घर पर ही रहें।
यहां देखें महिला का वायरल वीडियो
लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं
नताशा नाम की यूजर ने इस वीडियो को ट्विटर पर अपलोड किया है। यह वीडियो 1 दिसंबर को पोस्ट किया गया था। अब तक इस वीडियो को 13 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इतना ही नहीं एक हजार से अधिक लोगों ने लाइक और रिट्वीट्स 400 से ज्यादा लोगों ने किया है। इस वीडियो पर लोगों ने अपने प्रतिक्रियाएं दी हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी लोगों ने इस घटना का विरोध करने के लिए प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़कों पर काला बैंड पहनकर प्रदर्शन किया। कई ऐसे भी लोग नजर आए जो अपने हाथों में तख्तियां लेकर आए थे। उन पर लिखा था, हमें न्याय चाहिए और बलात्कारियों को सूली पर चढ़ाओ।
बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज की छात्रा अदिति पुरोहित नारे लगाते हुए रो पड़ीं। उन्होंने कहा, मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि एक महिला जो घर से दूर दिल्ली में रहती है उस नाते, यह मुद्दा मुझे और मेरे परिवार को प्रभावित करता है।
Advertisement