Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

समु्द्र की गहराई में छिपी है लॉस्ट सिटी, सालों से यहां फल-फूल रहा है जीवन!

08:30 PM Nov 21, 2023 IST | Ritika Jangid

Hydrothermal Field Lost City: समु्द्र में कितने राज छुपे है ये आजतक कोई भी पता नहीं लगा पाया है। समु्द्र कितना गहरा है उसकी गहराई में क्या राज है ये सब वैज्ञानिक जानने का प्रयास कर रहा है। यहां तक की ये भी कहा जाता है कि समु्द्र की गहराई में कई शहर डूबे हुए है। जो आजतक मिले नहीं है।

Advertisement

आज हम ऐसे ही एक लॉस्ट सिटी के बारे में बात कर रहे हैं जिसे खोजा तो 2002 में ही था लेकिन ये आज भी वैज्ञानिकों के लिए एक पहेली बना हुआ है। बता दें, मध्य-अटलांटिक रिज के पास गहरे समुद्र में स्थित ‘लॉस्ट सिटी’ ने प्रत्येक व्यक्ति को चौंका दिया है।

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस रहस्यमय शहर को ‘हाइड्रोथर्मल फील्ड लॉस्ट सिटी’ के नाम से जाना जाता है, जो कि एक विशालकाय पहाड़ है। लॉस्ट सिटी समुद्र में 700 मीटर की गहराई में डूबी हुई है। वहीं, वैज्ञानिकों का कहना है कि इस ‘लॉस्ट सिटी’ में हजारों सालों से जीवन फल-फूल रहा है।

Hydrothermal Field Lost City: यहां घोंघे और क्रस्टेशियंस समेत कई प्रकार के जीव रहते हैं। यहां ऑक्सीजन नहीं है लेकिन हाइड्रोजन और मीथेन जैसी गैसें के कारण यहां रहने वाले सूक्ष्मजीवों जिंदा रह पा रहे हैं। वैज्ञानिक कहते हैं कि लॉस्ट सिटी हाइड्रोथर्मल फील्ड समुद्र में ज्ञात सबसे लंबे समय तक रहने वाला वेंटिंग वातावरण है। इसके जैसा और कुछ भी कभी नहीं मिला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैज्ञानिकों का मानना है कि इस जैसे अन्य हाइड्रोथर्मल क्षेत्र संभवतः दुनिया के महासागरों में कहीं और भी मौजूद हो सकते हैं। लेकिन फिलहाल यह एकमात्र हाइड्रोथर्मल फील्ड है जिसे अब तक वैज्ञानिक खोजने में सफल रहे हैं। क्योंकि वैज्ञानिक कहते हैं कि हाइड्रोकार्बन जीवन के निर्माण खंड हैं, इससे यह संभावना खुलती है कि जीवन की उत्पत्ति ऐसी ही जगह पर हुई होगी और सिर्फ पृथ्वी पर ही नहीं बल्कि मंगल ग्रह या यूरोपा जैसे खगोलीय पिंडों पर भी जीवन की संभावनाएं बनती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article