टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए प्रयासों को लेकर भारत समेत कई देशों के संपर्क में हूं:गुतारेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता के प्रयासों को लेकर भारत और कई अन्य देशों के साथ करीबी संपर्क बनाए हुए हैं।

11:23 PM Mar 14, 2022 IST | Desk Team

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता के प्रयासों को लेकर भारत और कई अन्य देशों के साथ करीबी संपर्क बनाए हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता के प्रयासों को लेकर भारत और कई अन्य देशों के साथ करीबी संपर्क बनाए हुए हैं। गुतारेस ने यूक्रेन के बिगड़ते हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि यह यूक्रेन के लोगों पर जारी अत्याचार को रोकने और कूटनीति और शांति के रास्ते पर चलने का समय है।
गुतारेस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”इस युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता के प्रयासों को लेकर मैं चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इजराइल और तुर्की सहित कई देशों के साथ करीबी संपर्क में हूं। 
उन्होंने कहा, ”शांति की अपील हर हाल में सुनी जानी चाहिए। यह त्रासदी रुकनी चाहिए। कूटनीति और वार्ता में देरी नहीं होनी चाहिए। गुतारेस ने कहा कि हमले के बाद से यूक्रेन में महिलाओं और बच्चों सहित कई निर्दोष लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में सड़के, हवाई अड्डे और स्कूल तबाह हो गए हैं।
 
Advertisement
Advertisement
Next Article