देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement

Himachal Political Crisis : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चल रही इस्तीफे की खबरों के बीच कहा है कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। हमारे पास बहुमत है सरकार पुरे पांच साल चलेगी
Highlights
हिमाचल में सियासी संकट पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठकुर ने बड़ा बयान दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को सरकार में बने रहने का हक नहीं है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ नाइंसाफी की है। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता के लिए जो भावनाएं जाहिर की हैं, उसका भी वे सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह के साथ विपक्ष से भी ज्यादा नाइंसाफी की गई।
कांग्रेस के सभी छह नाराज विधायक हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ हैं। डॉ. राजीव बिंदल ने सभी कांग्रेस के छह विधायकों के साथ तीनों निर्दलीय विधायकों को सुरक्षित कमरे में अपने साथ बैठाया बैठाया हुआ है। बीजेपी इन नाराज विधायकों का कांग्रेस के साथ कोई संपर्क नहीं होने देना चाहती।