Udit Narayan की Kiss कॉन्ट्रोवर्सी पर पहली बार खुलकर बोले बेटे Aditya Narayan, कहा: मैंने समझाया...
90 के दशक में अपनी सुरीली आवाज से बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने देने वाले दिग्गज सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) महीनों पहले अपने एक पुराने वीडियो के चलते विवादों में आ गए थे। वायरल हो रहे उस वीडियो में वह एक लाइव शो के दौरान अपनी महिला फैन को लिप किस करते नजर आए थे। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर सिंगर को जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि बाद में उदित नारायण ने सफाई दी थी कि यह वीडियो बहुत पुराना है। अब इस पूरे विवाद पर उनके बेटे और सिंगर-होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने पहली बार खुलकर बात की है.
आदित्य नारायण ने क्या कहा
आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस विवाद को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि लोगों को उनके पिता से इतनी नाराज़गी क्यों है। आदित्य ने बताया कि उनके पिता एक अलग समय और सोच से आते हैं, जहां फैंस का प्यार और उसका जवाब देना एक नॉर्मल बात मानी जाती थी।
"लोगों को किस बात से परेशानी"
आदित्य ने कहा कि उनके पिता जी उदित नारायण (Udit Narayan) को ‘सहमति’ की अहमियत का पता नहीं था, लेकिन अब उन्होंने इस कांसेप्ट को समझ लिया है। उन्होंने कहा, "पापा को शुरू में समझ ही नहीं आया कि लोगों को किस बात से परेशानी है। वो उस दौर के इंसान हैं, जब फैंस स्टेज पर अपने अंडरगारमेंट्स तक फेंक देते थे। उस समय किसी को ये सब अजीब नहीं लगता था। लेकिन अब जमाना बदल गया है।"
उन्होंने आगे कहा, "आज का समय सहमति की अहमियत को समझने का है। पहले उन्हें यह बात समझ नहीं आती थी, लेकिन अब वे इस बारे में जागरूक हो गए हैं। मैंने उन्हें समझाया कि वो एक पब्लिक फिगर हैं। अगर वो कुछ करते हैं, तो वो तुरंत खबर बन जाता है।"
इंटरनेट को बताया 'नकली दुनिया'
आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने सोशल मीडिया को एक "नकली दुनिया" बताते हुए कहा कि जो कुछ भी इंटरनेट पर दिखता है, वह पूरी सच्चाई नहीं होता। उन्होंने कहा, "इंटरनेट एक अजीब जगह है और सोशल मीडिया असली जिंदगी नहीं है। यहां जो दिखता है, वो अक्सर अधूरा या गलत होता है। पब्लिक फिगर होने के नाते हम हर बात पर कंट्रोल नहीं रख सकते।"
'पापा को समझ आ गया है'
आदित्य ने यह भी कहा कि उनके पिता कभी जानबूझकर कुछ गलत नहीं करना चाहेंगे। "वो उस पीढ़ी से आते हैं, जहां चीजों को देखने का नजरिया अलग था। लेकिन अब जब वो कुछ नहीं समझते, तो मैं उन्हें समझाता हूं। मैंने उन्हें सिर्फ इतना कहा कि अगर कोई आपको प्यार दे रहा है, तो वो खबर नहीं बनती। लेकिन आप उस प्यार का कैसे जवाब देते हैं, ये खबर बनता है। आप एक रोल मॉडल हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।" इस बयान के साथ आदित्य ने यह साफ कर दिया कि उदित नारायण (Udit Narayan) ने अपनी गलती को समझ लिया है और अब वो विवादित वीडियो के बाद अलर्ट और जागरुक हो गए है।
ये भी पढ़े: Border 2 : ‘सरदार जी 3’ विवाद के बाद Ammy Virk करेंगे को Diljit Dosanjh को Replace?