टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मैंने केजरीवाल को शराब नीति बनाने से मना किया था- अन्ना हजारे

01:33 PM Mar 22, 2024 IST | Yogita Tyagi

अरविन्द केजरीवाल की ED द्वारा गिरफ़्तारी के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अरविन्द केजरीवाल को लेकर कहा कि, ''मुझे बहुत दुख हुआ कि अरविंद केजरीवाल जैसे आदमी जो शराब के खिलाफ थे, आज वह शराब नीति बना रहे हैं।'' उन्होंने आगे कहा कि, ''शराब नीति के लिए मैंने मना किया था। मुझे गिरफ्तारी से दुख है, मैंने दो बार पत्र लिखकर शराब नीति बनाने से मना किया था।''

AAP कार्यकर्ताओं का अब मोहाली में प्रदर्शन

दिल्ली के ITO चौक के बाद अब पंजाब के मोहाली में भी AAP कार्यकर्ताओं का भारी विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। यह प्रदर्शन भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की गिरफ़्तारी के खिलाफ किया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्त्ता पोस्टर-बैनर्स के साथ भारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Next Article