For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में Delhi नहीं जाएंगे CM Hemant Soren, चुनाव परिणामों पर कहा- जैसी मेहनत, वैसा परिणाम

04:44 PM Dec 05, 2023 IST | R.N. Mishra
i n d i a  गठबंधन की बैठक में delhi नहीं जाएंगे cm hemant soren  चुनाव परिणामों पर कहा  जैसी मेहनत  वैसा परिणाम

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद 6 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी हिस्सा नहीं लेंगे। ममता बनर्जी, नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के भी बैठक में भाग नहीं लेने की सूचना आई है।

Highlights Points

  • 6 दिस्मबर को दिल्ली में I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में नहीं शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन
  • CM हेमंत सोरेन: अपनी व्यस्तता की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दे दी
  • CM हेमंत सोरेन: ऐसे परिणाम पहले भी आते रहे हैं और इसका झारखंड में कोई असर नहीं पड़ेगा

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार(5 दिसंबर) को गिरिडीह में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी राज्य में काफी व्यस्तता है, इस वजह से वह दिल्ली नहीं जा पाएंगे। वैसे उनकी कोशिश होगी कि उनकी तरफ से कोई प्रतिनिधि इसमें शिरकत करे। सीएम सोरेन ने कहा कि उन्होंने अपनी व्यस्तता की जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दे दी है। उन्होंने इंडिया गठबंधन में किसी तरह के विवाद की बात से इनकार किया। सीएम ममता बनर्जी और सीएम नीतीश कुमार के 'इंडिया' गठबंधन की 6 दिसंबर की बैठक में भाग न लेने के संबंध में पूछे जाने पर हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है।

हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में भाजपा को मिली बड़ी सफलता के बारे में पूछे जाने पर सीएम सोरेन ने कहा कि ऐसे परिणाम पहले भी आते रहे हैं और इसका झारखंड में कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि चुनावों में जो पार्टी जितना मेहनत करेगी, उसके अनुसार परिणाम मिलेगा। इसमें कोई भी आश्चर्य नहीं है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से 400 सीटें पार के दावे के बारे में पूछे जाने पर सोरेन ने कहा कि देश में हर किसी को बोलने की स्वतंत्रता है। कोई कुछ भी कह सकता है, इसमें किसी तरह की रोक नहीं है। असली निर्णय तो जनता के हाथ में है। वह जो फैसला करती है, उसे पूरी दुनिया देखती है।

Madhya Pradesh भाजपा प्रमुख V. D. Sharma ने बीजेपी अध्यक्ष JP Nadda और गृहमंत्री Amit Shah से की मुलाकात

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×