W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पहली तिमाही में iPhone 17 बना दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, जानिए ऐसा क्यों

04:48 PM May 05, 2026 IST | Rohit Singh
पहली तिमाही में iphone 17 बना दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन  जानिए ऐसा क्यों
I-Phone 17 Highest Sale Worldwide

I-Phone 17 Highest Sale Worldwide : पिछले साल Apple ने सितंबर में अपनी iPhone 17 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में भारत समेत लॉन्च किया था। iPhone 17 Pro Max, iPhone 17 Pro और iPhone 17 से 3 model लांच हुए हैं लेकिन iPhone 17 ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. काउंटरपॉइंट रिसर्च के ग्लोबल हैंडसेट मॉडल सेल्स ट्रैकर के अनुसार, स्टैंडर्ड एप्पल आईफोन 17 वर्ष 2026 की पहली तिमाही में दुनिया का सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा, जिसने महंगे प्रो मैक्स मॉडल को पीछे छोड़ दिया.

Advertisement

साल 2026 की पहली तिमाही (Q1) में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन iPhone 17 बन गया है। यानी यूजर्स ने इस फोन को सबसे ज्यादा पसंद किया है, खासकर इसके बेहतर फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की वजह से. आखिर iPhone 17 क्यों इतना पॉपुलर हो गया है और वो 5 वजहें क्या हैं जिनकी वजह से यह दुनिया का नंबर 1 स्मार्टफोन बन गया है.

Advertisement

I-Phone 17 Highest Sale Worldwide: क्यों है ख़ास iPhone 17

I-Phone 17 Highest Sale Worldwide
I Phone 17 Highest Sale Worldwide (Source: Social Media)

1. कैमरा क्वालिटी

सबसे पहले बात कैमरे की. iPhone 17 का कैमरा फोन की सबसे बड़ी ताकत है. इसमें बेहतर सेंसर और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो दोनों शानदार आते हैं. इस फोन में पीछे की तरफ 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. दोनों कैमरे अच्छी फोटो क्लिक करते हैं, खासकर दिन और कम रोशनी दोनों में अच्छा रिजल्ट मिलता है. वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में iPhone आज भी सबसे बेहतर फोनों में गिना जाता है.

Advertisement

इसमें ख़ास 18MP सेल्फी कैमरा है इसकी मदद से आप ग्रुप सेल्फी भी आसानी से ले सकते हैं, बिना फोन घुमाए. कैमरा अपने आप फ्रेम को एडजस्ट कर लेता है चाहे लोग ज्यादा हों या कम. यह फीचर बाकी iPhone 17 सीरीज में भी मिलता है और फिलहाल Android फोन्स में ऐसा फीचर कम ही देखने को मिलता है.

2. पावरफुल परफॉर्मेंस और स्मूद एक्सपीरियंस

इसमें एप्पल ने नया और तेज प्रोसेसर दिया है, जिससे फोन हर काम में स्मूद चलता है. इसमें गेमिंग बड़ी स्मूथ तरीके से चलती है. यही वजह है कि यह फोन लंबे समय तक अच्छा परफॉर्म करता है. भले ही यह Pro मॉडल्स में मिलने वाले A19 Pro जितना पावरफुल नहीं है, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह काफी तेज और भरोसेमंद है.

3. बैटरी लाइफ और MagSafe सपोर्ट

इसमें सबसे बढ़िया इसका बैटरी पर काम है. अक्सर iPhone की बैटरी को लेकर बड़ी शिकायतें रहती हैं. इसे बहुत हद तक एप्पल ने ठीक किया है. इसमें लगभग 3692mAh की बैटरी दी गई है, जो सुनने में कम लग सकती है. तुलना के लिए देखें तो कुछ Android फोन्स में इससे दोगुनी बैटरी मिलती है, लेकिन Apple के सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन की वजह से यह फोन फिर भी पूरे दिन आराम से चल जाता है. आमतौर पर इसे बार बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती. इसमें MagSafe का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप वायरलेस चार्जिंग और अलग-अलग एक्सेसरीज का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं.

4. सिक्योरिटी और प्राइवेसी में भरोसा, प्रीमियम डिजाइन और ब्रांड वैल्यू

डिजिटल समय में डाटा प्राइवेसी का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. iPhone 17 में यूजर्स को मजबूत सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं. Apple का iOS सिस्टम डेटा को सुरक्षित रखने के लिए जाना जाता है, जिससे यूजर्स को भरोसा मिलता है.

यह भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर में फर्जी नियुक्ति घोटाला, स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×