Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब चुनाव में पार्टी की पराजय की जिम्मेदारी लेता हूं शिअद अध्यक्ष के तौर पर: सुखबीर बादल

आम आदमी पार्टी के तूफान ने कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी को पंजाब के चुनावी इतिहास में सबसे बुरी पटखनी दी है..

06:31 PM Mar 11, 2022 IST | Desk Team

आम आदमी पार्टी के तूफान ने कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी को पंजाब के चुनावी इतिहास में सबसे बुरी पटखनी दी है..

आम आदमी पार्टी के तूफान ने कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी को पंजाब के चुनावी इतिहास में सबसे बुरी पटखनी दी है। 1966 में एक अलग राज्य के रूप में दर्जा पाने वाले पंजाब में ये चुनाव शिरोमणि अकाली दल के लिए किसी दुस्वप्न के कम नहीं हैं। दशकों तक पंजाब की सत्ता पर राज करने वाले अकाली इस बार केवल तीन सीट ही जीत पाए हैं। इसी कड़ी में  सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का अध्यक्ष होने के नाते वह पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की जिम्मेदारी लेते हैं।
आप ने 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल की
उन्होंने कहा कि 14 मार्च को पार्टी की कोर-कमेटी की बैठक होगी, जिसमें चुनाव परिणामों का विश्लेषण किया जाएगा। आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को घोषित पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणामों में 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी ने अपने प्रतिद्वंद्वी दलों को पछाड़ते हुए तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया। राज्य में कई बार सत्ता में रहे शिरोमणि अकाली दल को इस बार के चुनाव में तगड़ा झटका लगा है क्योंकि पार्टी के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और उनके पिता प्रकाश सिंह बादल दोनों को हार का मुंह देखना पड़ा है।
कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने के लिए धन्यवाद दिया
बादल ने कहा, ”पार्टी अध्यक्ष के रूप में, मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं।” उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जनादेश को तहे दिल से स्वीकार करती है।उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने के लिए धन्यवाद दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी की कोर कमेटी और पार्टी के सभी उम्मीदवारों की सोमवार को बैठक बुलाई गई है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बैठक में चुनाव परिणामों पर चर्चा और विश्लेषण किया जाएगा।
Advertisement
Advertisement
Next Article