W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'अगले जन्म में भी पुलिस बनना चाहता हूं', दिल छू लेगी DGP रवि मेहरड़ा की फेयरवेल स्पीच

01:02 PM Jun 30, 2025 IST | Neha Singh
 अगले जन्म में भी पुलिस बनना चाहता हूं   दिल छू लेगी dgp रवि मेहरड़ा की फेयरवेल स्पीच
DGP Ravi Meharda

DGP Ravi Meharda: राजस्थान पुलिस के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा सोमवार को अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विदाई परेड का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. मेहरड़ा ने परेड की सलामी ली। इस समारोह में राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय में भी उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां परंपरागत रूप से उनकी कार को रस्सी से खींचकर विदाई दी गई।

Advertisement

जानिए रवि प्रकाश मेहरड़ा

डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मेहरड़ा को 10 जून 2025 को कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया था। मेहरड़ा इससे पहले एसीबी के महानिदेशक थे। उन्होंने अपनी बेदाग छवि व सख्त कार्रवाई के लिए ख्याति प्राप्त की। साथ ही कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। अपने 20 दिवसीय कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकों में अपराध नियंत्रण व यातायात व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

Advertisement

पूरी ईमानदारी से काम किया- मेहरदा

मेहरदा ने अपने संबोधन में राजस्थान पुलिस की निष्ठा और समर्पण की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैंने पूरी ईमानदारी से काम किया, अपना कर्तव्य निभाया। अगर भविष्य में मुझे मौका मिला और कोई मुझसे पूछे कि मैं क्या बनना चाहूंगा तो मैं कहूंगा कि मैं फिर से पुलिस अधिकारी बनना चाहता हूं। साइबर क्राइम एक चुनौती है लेकिन इसके साथ ही हमें खुद को अपडेट भी करना होगा। राजस्थान पुलिस ने किसी भी चुनौती का डटकर मुकाबला किया है।

Advertisement

नए डीजीपी के लिए 6 अफसरों का पैनल भेजा

राज्य सरकार ने हाल ही में नए डीजीपी के लिए यूपीएससी को 6 अफसरों का पैनल भेजा था। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों में दिल्ली में तैनात पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) के महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, कार्यवाहक डीजीपी रवि प्रकाश मेहरड़ा, दिल्ली में तैनात नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के महानिदेशक राजेश निर्वाण और पुलिस खुफिया महानिदेशक संजय कुमार अग्रवाल शामिल हैं। डॉ. मेहरदा के सेवानिवृत्त होने के साथ ही नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सरकार ने डीजीपी चयन के लिए यूपीएससी को पैनल पहले ही भेज दिया है और जल्द ही नए डीजीपी की घोषणा होने की उम्मीद है।

Also Read- समय से पहले पूरे देश में पहुंचा मानसून, उत्तर भारत में तबाही के आसार, कई राज्यों में “रेड अलर्ट” जारी

Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×