टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

एक-दो दिन में तय करूंगा अगला कदम, कांग्रेस छोड़ने के बाद बोले अशोक चव्हाण

04:55 PM Feb 12, 2024 IST | Yogita Tyagi

सोमवार को कांग्रेस छोड़ने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है और एक दो दिनों में अपने अगले राजनीतिक कदम पर फैसला करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे पत्र में चव्हाण ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को विधायक पद से अपना इस्तीफा भी सौंप दिया। चव्हाण ने सोमवार को यहां संवाददाताओं से कहा, मैं कांग्रेस पार्टी में होने वाली किसी भी बात को लेकर सार्वजनिक मंच पर चर्चा नहीं करने जा रहा हूं। मैंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

अगले दो दिनों करूंगा फैसला- अशोक चव्हाण

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके अगले राजनीतिक कदम के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह अगले दो दिनों में इस पर फैसला करेंगे। उन्होंने कहा, मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं, जो पार्टी के आंतरिक मामलों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करे। मैंने अपने फैसले के बारे में किसी भी कांग्रेस विधायक से बात नहीं की है। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा में शामिल होंगे, चव्हाण ने कहा, मैंने भाजपा में शामिल होने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है, भाजपा की कार्य प्रणाली के बारे में नहीं जानता। उन्होंने कहा, मैंने अपने अगले कदम के संबंध में किसी भी राजनीतिक दल से बातचीत नहीं की है।

कांग्रेस छोड़ने का फैसला निजी- अशोक चव्हाण

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस छोड़ने का उनका फैसला निजी है और वह इसके लिए कोई कारण नहीं बताना चाहते। अशोक चव्हाण ने उन दावों का भी खंडन किया कि संसद में पेश किए गए श्वेत पत्र ने उन्हें कांग्रेस से इस्तीफा देने के लिए प्रेरित किया। श्वेत पत्र में मुंबई में एक आवासीय सोसाइटी से संबंधित आदर्श बिल्डिंग घोटाले का उल्लेख किया गया है, जिसके कारण चव्हाण को 2010 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ना पड़ा था। चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, आगे-आगे देखो होता है क्या।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article