टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

IAS का झांसा देकर पुलिसवाली से की शादी, पोल खुली तो मचा बवाल

01:42 PM Feb 10, 2024 IST | Pratibha

Fake IAS Marry Female Constable: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने यूपीएससी क्लियर करने का दावा करके एक महिला कांस्टेबल से शादी कर ली। हालांकि जब महिला को इस बात का सच पता चला तो वह शॉक्ड रह गई। डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि विजय सिंह की गिरफ्तारी कर ली गई है।

Advertisement

शख्स ने बताया खुद को भविष्य का IAS

महिला कांस्टेबल का कहना है कि उसके पति विजय सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बारे में झूठ बोला था। शादी से पहले आरोपी ने बताया था कि (Fake IAS Marry Female Constable) मेन्स एग्जाम पास कर चुका है और इंटरव्यू का इंतजार कर रहा है। वह जल्द ही आईएएस बनने वाला है।

महिला को हुआ पति पर शक

पीड़िता का कहना है कि अपने झूठ पर विश्वास दिलाने के लिए उसके पति ने उसे अखबार में एक खबर भी दिखाई, जिसमें उसके यूपीएससी पास करने की बात लिखी थी। इसके अलावा आरोपी ने परीक्षा से संबंधित कई और दस्तावेज दिखाए, जो पूरी तरह से फर्जी निकले। हालांकि जब (Fake IAS Marry Female Constable) शादी के बाद उसे शक हुआ, तो उसने अपने परिजनों को इसके बारे में बताया। जब आरोपी विजय का झूठ उजागर होने लगा, तो वह पत्नी को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा।

पुलिस ने लगाई जमकर क्लास

इसके बाद महिला कॉन्स्टेबल ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी का मामला पुलिस में दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद बुधवार को उसे रामलीला खदरा मैदान से गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी सेंट्रल जोन, रवीना त्यागी ने बताया कि आरोपी विजय सिंह (Fake IAS Marry Female Constable) की अपराध कुंडली खंगाली तो उस पर पहले से ही गोंडा जिले में कई मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट, क्रूरता, धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे आरोपों में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article