W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

IAS Officer Golden Palanquin: सोने की पालकी में हुई IAS Officer की शाही विदाई, वीडियो देख दंग रह जाएंगे

04:35 PM Oct 08, 2025 IST | Kajal Yadav
ias officer golden palanquin  सोने की पालकी में हुई ias officer की शाही विदाई  वीडियो देख दंग रह जाएंगे
IAS Officer Golden Palanquin (Source: social media)
Advertisement

IAS Officer Golden Palanquin: सोशल मीडिया पर एक IAS Officer का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वैसे तो हर दिन सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें लोग अजीबोगरीब हरकत करते नज़र आते हैं। अगर आप भी स्कूल, कॉलेज या ऑफिस में होंगे, तो आपने भी इन जगहों पर फेयरवेल पार्टी ज़रूर देखी होगी। इस पार्टी के दौरान कई कार्यक्रम भी होते हैं, जिसमें लोग हिस्सा लेते हैं। लोग अपने जूनियर को फेयरवेल देने के नए -नए तरीके ढूंढते हैं, ताकि लोगों को उसकी याद सालों-साल तक आती रहे।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला जो मध्य प्रदेश के सिवनी जिले का है। जिसमें एक IAS Officer ट्रांसफर लेने के बाद भोपाल में अपनी नई तैनाती के लिए रवाना हुई। जिसमें उनके साथियों ने उन्हें एक रॉयल फेयरवेल दिया। उनके साथियों ने उन्हें सोने की पालकी पर बैठकर उनकी विदाई की। उस पालकी पर IAS Officer की दो बेटियां भी सवार थी। इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

Royal Farewell Video Viral: IAS अधिकारी का हुआ शाही फेयरवेल

IAS Officer Golden Palanquin
IAS Officer Golden Palanquin (Source: social media)

संस्कृति जैन IAS अधिकारी का जन्म श्रीनगर में 14 फरवरी 1989 को हुआ था। संस्कृति के माता-पिता भारतीय वायु सेना के लिए काम करते थे। उनके पिता एक लड़ाकू पायलट थे। उनकी माता अस्पताल में काम करती थी। संस्कृति ने छह अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई की थी। उन्होंने बिट्स पिलानी (गोवा परिसर) से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और संस्कृति जैन एलएएमपी फेलोशिप में शामिल हुई थी।

उन्होंने अपने एक दोस्त के कहने पर यूपीएससी परीक्षा देने का फैसला किया। पहली ही बार में संस्कृति जैन ने IAS की परीक्षा पास कर ली। दूसरे बार जब उन्होंने परीक्षा दी तो वो आईआरएस अधिकारी बनीं और तीसरे प्रयास में IAS बन गईं। 2014 की सिविल सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर उन्होंने 11वीं रैंक हासिल की। संस्कृति जैन ने कैडर की 2015 बैच की आईएएस अधिकारी रीवा नगर निगम की आयुक्त, सतना की अतिरिक्त कलेक्टर, मऊगंज की एसडीएम और अलीराजपुर और नर्मदापुरम में जिला पंचायत की सीईओ सहित कई भूमिकाओं पर काम किया है।

Viral Video...

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mo (@mo.of.everything)

अभी जो ये वीडियो आप सोशल मीडिया पर देख रहे हैं, इसे इंस्टाग्राम पर @mo.of.everything नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते होंगे, तो आपने भी ऐसे वायरल वीडियो ज़रूर देखे होंगे।

IAS Officer Daugfhters: वीडियो में IAS अधिकारी के साथ दिखीं उनकी बेटियां

IAS Officer Golden Palanquin
IAS Officer Golden Palanquin (Source: social media)

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि ऑफिसर को बत्तख वाली पालकी में ले जाया जा रहा है। उनके फेयरवेल के लिए इस बत्तख को अच्छी तरह सजाया गया है। उस पालकी में IAS ऑफिसर के साथ उसकी 2 बेटियां भी बैठी हैं। जिस तरह उनका फेयरवेल हुआ है, इससे IAS अधिकारी काफी खुश नजर आ रही है। सिवनी जिले की कलेक्टर संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम (बीएमसी) का आयुक्त नियुक्त किया गया है। साथ ही, उन्हें मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रबंध निदेशक, अतिरिक्त प्रभार भी नियुक्त किया गया है।

Also Read: Mystery of Krishna Dwarka Nagri: आखिर क्यों? समुद्र में डूब गई श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी, जानें किसने दिया था श्राप

Advertisement
Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

Advertisement
Advertisement
×