टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

IAS Raghavendra Kumar Singh होंगे CM के नए प्रमुख सचिव , PS मनीष रस्तोगी की छुट्टी

12:17 PM Dec 16, 2023 IST | Srishti Khatri
IAS Raghavendra Kumar Singh

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह (IAS Raghavendra Kumar Singh) को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, वे CM के मुख्य सचिव के साथ-साथ लोक सेवा प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में सबसे ज्यादा समय तक प्रमुख सचिव रहे मनीष रस्तोगी को अलविदा कह दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक मनीष शर्मा के व्यवहार को लेकर काफी लोग उनसे नखुश थे।

ये है राघवेंद्र कुमार सिंह का बैकग्राउंड

राघवेंद्र कुमार सिंह 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। राघवेंद्र को मनीष की जगह नियुक्त किया गया है। राज्य में खनिज विभाग के प्रमुख सचिव अब मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य सचिव के तौर पर काम करेंगे। राघवेंद्र की पहली पोस्टिंग होशंगाबाद जिले के डिप्टी कलेक्टर के रूप में हुई थी। वो अब तक मध्यप्रदेश के चार जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं। शिवराज सिंह के समय पर राघवेंद्र जनसंपर्क के प्रमुख सचिव के रूप में काम करते थे। चुनाव से कुछ समय पहले ही उन्हे खनिज विभाग में भेजा गया था।

मनीष रस्तोगी को कोई विभाग नहीं

मनीष रस्तोगी 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। शिवराज सिंह की सरकार में वो 3 साल 10 महीने तक प्रमुख सचीव के पद पर रहे हैं। प्रमुख सचीव के पद से हटने के बाद उन्हे अभी तक कोई भी पद नहीं दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक रस्तोगी ने खुद प्रमुख सचीव के पद से हटने की इच्छा जाहिर की थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article