Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ICC Awards 2024: सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों और टीमों की घोषणा

ICC अवॉर्ड्स 2024: विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा

08:06 AM Jan 27, 2025 IST | Darshna Khudania

ICC अवॉर्ड्स 2024: विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 24 जनवरी शुक्रवार से साल 2024 के पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर खेल के सभी फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ICC ने पहले दिन पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में साल की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीमों के साथ-साथ 2024 की पुरुष टेस्ट टीम की घोषणा की है। 25 जनवरी को उन्होंने साल की सर्वश्रेष्ठ टी20I टीमों और खिलाड़ियों की घोषणा की।

ICC Awards 2024 में कुल 13 कैटेगरी शामिल होंगी, जिसमें वशिष्ट फॉर्मेटों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा और साथ ही समग्र श्रेणियों में कई प्रारूपों में भी। रविवार को 5 अलग-अलग कैटेगरी में व्यक्तिगत पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिसका चयन ICC वोटिंग अकेडमी और प्रशंसकों द्वारा वोटिंग के आधार पर किया गया था। 27 जनवरी (सोमवार) को वनडे, टेस्ट और क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड और बाकी पुरस्कारों की भी घोषणा की जाएगी। 

ICC Awards 2024 के विजेताओं की लिस्ट: 

ICC पुरुष एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर 2024: गेरहार्ड इरास्मस (नामीबिया)

ICC महिला एसोसिएट प्लेयर ऑफ द ईयर 2024: ईशा ओज़ा (यूएई)

ICC पुरुष T20I प्लेयर ऑफ द ईयर 2024: अर्शदीप सिंह (भारत)

ICC महिला T20I प्लेयर ऑफ द ईयर 2024: अमेलिया केर (न्यूजीलैंड)

ICC इमर्जिंग पुरुष प्लेयर ऑफ द ईयर 2024: कामिंडू मेंडिस (श्रीलंका)

ICC इमर्जिंग महिला प्लेयर ऑफ द ईयर 2024: एनेरी डर्कसेन (दक्षिण अफ्रीका)

ICC पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर 2024: अज़मतुल्लाह उमरज़ई (अफ़ग़ानिस्तान)

ICC महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर 2024: 27 जनवरी को घोषित किया जाएगा

ICC पुरुष टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर 2024: 27 जनवरी को घोषित किया जाएगा

ICC अंपायर ऑफ द ईयर 2024: रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड)

ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड 2024: घोषित किया जाएगा

ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 के लिए राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी: 28 जनवरी को घोषित किया जाएगा

ICC पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी: 28 जनवरी को घोषित किया जाएगा

ICC की साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ टीमें

ICC की वर्ष 2024 की सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट टीम: यशस्वी जायसवाल, बेन डकेट, केन विलियमसन, जो रूट, हैरी ब्रूक, कामिंडू मेंडिस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, पैट कमिंस (कप्तान), मैट हेनरी, जसप्रीत बुमराह।

ICC की वर्ष 2024 की सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट टीम: यशस्वी जायसवाल, बेन डकेट, केन विलियमसन, जो रूट, हैरी ब्रूक, कामिंडू मेंडिस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, पैट कमिंस (कप्तान), मैट हेनरी, जसप्रीत बुमराह।

ICC पुरुष ODI टीम ऑफ द ईयर 2024: सईम अयूब, रहमानुल्लाह गुरबाज़, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, अजमतुल्लाह उमरजई, वानिंदु हसरंगा, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, एएम ग़ज़नफ़र।

ICC पुरुष T20I टीम ऑफ़ द ईयर 2024: रोहित शर्मा (कप्तान), ट्रैविस हेड, फिल साल्ट, बाबर आज़म, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सिकंदर रज़ा, हार्दिक पंड्या, राशिद खान, वानिंदु हसरंगा, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह।

ICC की वर्ष 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला ODI टीम: स्मृति मंधाना, लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), चमारती अथापथु, हेले मैथ्यूज, मारिजाने कैप, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, एमी जोन्स (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस।

ICC महिला T20I टीम ऑफ द ईयर 2024: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), स्मृति मंधाना, चमारी अथापथु, हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, मेली केर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), मारिज़ैन कैप, ओर्ला प्रेंडरगास्ट, दीप्ति शर्मा, सादिया इकबाल।

Advertisement
Advertisement
Next Article