Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

केंद्रीय नेतृत्व ने नीतीश कुमार को साथ लेने का फैसला लिया तो भाजपा में हो जाएगा विद्रोह: सुशील मोदी का बड़ा दावा

08:42 PM Sep 26, 2023 IST | Prateek Mishra

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को साफ कहा कि अगर किसी विपरीत परिस्थिति में भी केंद्रीय नेतृत्व ने नीतीश कुमार को साथ लाने का फैसला लिया तो भाजपा कार्यकर्ता विद्रोह (बगावत) कर देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जिस दिन नीतीश एनडीए छोड़कर गए थे, उस दिन भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी थी, पटाखे छोड़े थे कि भाजपा पर से बोझ उतर गया। अब अपने बलबूते सरकार बनायेंगे।

सुशील मोदी ने एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए यह भी साफ कर दिया कि नीतीश कुमार कुछ भी प्रयास कर लें, उनके लिए भाजपा के दरवाजे बंद हो चुके हैं। उन्होंने तो यहां तक कहा कि अब वे किसी भी गठबंधन के लिए बोझ हो गए हैं। नीतीश का जो राजनीति में 'औरा' था, वह समाप्त हो चुका है। उन्होंने एक खुलासा करते हुए यह भी कहा कि किया नीतीश कुमार के कई करीबी लोगों से बातचीत होती रहती है। उनके लोगों ने तो भाजपा से ये तक कहा है कि नीतीश कुमार को किसी राज्य का राज्यपाल बना दीजिये, वे साथ आ जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि अब कोई उन्हें राज्यपाल क्यों बना देगा, क्या फायदा हो जाएगा। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि नीतीश के पाला बदलने के बाद बिहार में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए और उसमें से दो पर भाजपा ने जीत हासिल की। उन्होंने दावा किया कि अगले चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। नीतीश से सावधान रहने की जरूरत लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस को है।

 

 

Advertisement
Advertisement
Next Article