Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पंजाब में कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं को देंगे हर महीने 2000 रुपए और साल में 8 सिलेंडरः सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने पर पंजाब की घर संभालने वाली महिलाओं को 2 हजार महीना और साल में आठ सिलेंडर दिए जाएंगे।

02:33 PM Jan 03, 2022 IST | Desk Team

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने पर पंजाब की घर संभालने वाली महिलाओं को 2 हजार महीना और साल में आठ सिलेंडर दिए जाएंगे।

कांग्रेस की पंजाब यूनिट के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र की बड़ी वादे किए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू  ने कहा कि कांग्रेस की दोबारा सरकार बनने पर पंजाब की घर संभालने वाली महिलाओं को 2 हजार महीना और साल में आठ सिलेंडर दिए जाएंगे। इससे पहले आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब की हर महिला को प्रति महीना एक हजार रुपये देने का वादा किया गया था।
Advertisement
सरकार आई तो महिलाओं को देंगे 2 हजार रुपए
दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू बरनाला पहुंचे थे। यहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि चुनाव में आधी आबादी को लुभाने के लिए हर दल कई वादे कर रहे हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल भी इसी तरह का वादा किया है। उन्होंने भी कहा कि पंजाब में उनकी सरकार बनती है तो हर महिला को एक हजार रुपए प्रति महीना दिया जाएगा। अब कांग्रेस की तरफ से ऐसा ऐलान किया गया है, यानी घर संभालने वाली महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपए दिए जाएंगे।
ये भी ऐलान 
इसके साथ ही सिद्धू ने कई और ऐलान किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर गांव में महिलाओं की कमांडो बटालियन बनाएगी। हर गांव में दो महिलाएं इस बटालियन में रखी जाएंगी।
  • 5वीं पास बच्ची को 5,000 देंगे।
  • 10वीं पास छात्राओं को 15,000 देंगे।
  • 12वीं पास छात्राओं को 20,000 देंगे।
  • कॉलेज का एडमिशन पर्ची दिखाने पर लड़कियों को स्कूटी मिलेगी।
  • विदेश जाने वाली बच्ची को एक टैबलेट देंगे।
  • लड़कियों के नाम मिलकियत जमीन मुफ्त में रजिस्टर्ड होगी।
  • महिलाओं को घरेलू काम के लिए बिना ब्याज दो लाख रुपए का ऋण देंगे।
  • पांच एकड़ से नीचे के किसान या मजदूर को रोजाना 400 रुपए देंगे।
Advertisement
Next Article