W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सत्ता में आई तो भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान के साथ संबंध मजबूत करूंगी: निक्की हेली

11:55 AM Feb 19, 2024 IST | Yogita Tyagi
सत्ता में आई तो भारत  ऑस्ट्रेलिया  जापान के साथ संबंध मजबूत करूंगी  निक्की हेली
Advertisement

राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवारी पाने का प्रयास कर रहीं भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली ने कहा कि अगर वह सत्ता में आती हैं तो उनका प्रशासन न केवल उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के साथ बल्कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया और फिलीपीन सहित कई अन्य देशों के साथ अपने संबंधों का मजबूत करेगा। निक्की हेली ने कहा कि अगर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोबारा चुने जाते हैं तो नाटो के साथ संबंधों के लिए खतरा हो सकता है।

  • निक्की हेली ने कहा सत्ता में आई तो कई देशों के साथ संबंध मजबूत करूंगी
  • उन्होंने कहा, उनका प्रशासन NATO के साथ संबंध मजबूत करेगा
  • निक्की हेली ने कहा डोनाल्ड ट्रंप नाटो के साथ संबंधों के लिए खतरा हैं

ट्रम्प को बताया खतरा

निक्की हेली ने 'एबीसी न्यूज’ से बातचीत में कहा, अगर ट्रंप दोबारा चुने जाते हैं तो मैं कई मुद्दों को लेकर चिंतित हूं। NATO के साथ संबंधों के लिए खतरा उनमें से एक है। नाटो 75 साल की सफलता की कहानी है। अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन भरने की दौड़ में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से हेली ट्रंप के खिलाफ एकमात्र उम्मीदवार बची हैं। नाटो 31 सदस्य देशों का एक अंतरसरकारी सैन्य गठबंधन है, जिसमें यूरोप के 29 और उत्तरी अमेरिका के दो देश शामिल हैं।

NATO को मजबूत बनाना बताया जरूरी

निक्की हेली ने कहा कि चीन हमेशा से इस गठबंधन का मुखर विरोधी रहा है। ऐसे में NATO को मजबूत बनाना जरूरी है। करीब एक सप्ताह पहले कैरोलिना में ट्रंप ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह रूस को किसी भी NATO सदस्य देश के साथ कुछ भी करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। हेली इस संबंध में पूछे गये सवाल पर ही प्रतिक्रिया दे रही थीं। निक्की हेली ने कहा कि इस गठबंधन में और अधिक मित्र देशों को जोड़ना जरूरी है। यह गठबंधन के साथ खड़े होने का समय है। यह न तो किसी ठग का पक्ष लेने का समय है और न ही उन मित्र देशों का पक्ष लेने का समय है जो कि 11 सितंबर के हमले के बाद अमेरिका के साथ खड़े थे। एक सवाल के जवाब में निक्की हेली ने कहा, मैं वादा करती हूं कि अगर राष्ट्रपति के रूप में काम करने का मौका मिला तो हम न केवल NATO को मजबूत करेंगे, बल्कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, फिलीपीन के साथ संबंधों को भी मजबूत करेंगे। हम इसमें और देशों को जोड़ेंगे। यह अमेरिका के मित्र देशों की संख्या बढ़ाने के बारे में है न कि उन्हें कम करने के बारे में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×