For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'भारत पानी दो नहीं तो जंग..', Pakistan की गीदड़भभकी पर Modi सरकार का मुंहतोड़ जवाब

05:59 PM Jun 26, 2025 IST | Shivangi Shandilya
 भारत पानी दो नहीं तो जंग     pakistan की गीदड़भभकी पर modi सरकार का मुंहतोड़ जवाब
Pakistan की गीदड़भभकी पर Modi सरकार का मुंहतोड़ जवाब

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच संबंध पूरी तरह से खराब हो गए हैं। भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को फिर से बहाल करने पर ना कर दिया है। इसपर पाकिस्तान पूरी तरह से भारत के खिलाफ आगबबूला हो चुका है। इस बीच पाक नेता और PPP प्रमुख सिंधु नदी का पानी रोका तो सभी छह नदियों पर कब्ज़ा कर लेंगे। युद्ध से भी पीछे नहीं हटेंगे। पाकिस्तान की इस गीदड़भभकी पर भारत सरकार के मंत्री ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

CR पाटिल ने दिया जवाब

जल शक्ति मंत्री CR पाटिल ने एक लाइन में पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि पानी कहीं नहीं जाएगा, जो बोलना है बोलते रहो। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ कई बड़े फैसले लिए हैं। जिसमें सबसे बड़ा फैसला सिंधु जल समझौता पर रोक लगाना शामिल है। सिंधु जल डील रद्द होने के बाद पाकिस्तान पानी के लिए अन्य देशों के सामने भारत से अपील करने के लिए रो रहा है। इस बीच बिलावल भुट्टो की गीदड़भभकियां सामने आई है। उन्होंने आगे कहा पाकिस्तान हो या विदेश सिर्फ सिंधु जल का मुद्दा उठाते हैं। भारत को युद्ध की धमकिया देते हैं।

पाकिस्तान को जो करना है कर लें

भुट्टों के बयान पर CR पाटिल ने आगे कहा, "भुट्टो क्या कहते हैं यह उनका पश्न हैं। उनको जो कहना है कहते रहे। मैं आपको एक लाइन में कह देता हूँ पानी कहीं नहीं जायेगा। उन्होंने तो यह भी कहा था कि अगर पानी नहीं बहेगा तो खून बहेगा, वो भी आपलोगों ने सुन लिया। (Pakistan) की ऐसी गीदड़भभकियां से हम नहीं डरते हैं। मगर कुछ बातें सही समय पर अच्छी लगती है इसलिए उसका जवाब समय पर ही देना उचित है।

also read:‘जो दादाजी में देखा, वही अब चाचा…’, Trump की मानसिक स्थिति पर भतीजे ने उठाए सवाल

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×