जनसंघ न होती तो जलपाईगुड़ भी हाथ से निकल जाता: सिद्दार्थ नाथ
कश्मीर समस्या के लिये परोक्ष रूप से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अगर जनसंघ न रही होती तो जलपाई गुड़ भी हाथ से निकल जाता।
12:30 AM Apr 25, 2022 IST | Desk Team
कश्मीर समस्या के लिये परोक्ष रूप से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अगर जनसंघ न रही होती तो जलपाई गुड़ भी हाथ से निकल जाता।
Advertisement
नेहरू को लगता था बटवारें में मुसलमानों के साथ अन्याय हुआ – सिद्दार्थ नाथ
पार्टी के तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुये श्री सिंह ने रविवार को कहा कि श्री नेहरू को हमेशा यह लगता था कि देश के बंटवारे में मुसलमानों के साथ अन्याय हुआ है, उसी का परिणाम है कि शेख अब्दुल्ला से उनकी सन्धि हुई और कश्मीर का उदाहरण सबके सामने है। जलपाई गुड़ की समस्या को लोग जानते ही होंगे,अगर जनसंघ न रही होती तो जलपाई गुड़ भी आपके हाथ से निकल जाता, क्योकि नेहरू जी यह क्षेत्र भी पाकिस्तान को देने की बात करते थे।
भाजपा ही एक ऐसी पार्टी जो देश हित में सोचती हैं
प्रथम सत्र में भाजपा और इतिहास विकास पर संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत होती है और उस समय जिस पार्टी से कार्यकर्ता जुड़ जाए उसी पार्टी रह कर सेवा कार्य करता है। हर पार्टी की अपनी विचारधारा होती है, लेकिन भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो देश हित को सर्वोपरि मानती है। कांग्रेस के बारे में कहा कि जहां कार्यकर्ता के मन की भावना को पार्टी की विचारधारा के आगे दबाना पड़ ऐसे दल में कोई कब तक रह सकता है। जिस दल में राष्ट्रहित के कार्यों को करने और अपने धर्म की बात कहने का साहस न हो ऐसे दल में राजनैतिक मजबूरी वश ही कार्यकर्ता रुक सकता, जबकि भाजपा में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा जाता है। यही वजह है कि जो काम कांग्रेस 70 सालों में नहीं कर पाई, सिर्फ वोट बैंक के चक्कर में, वह प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी की सरकार ने साहस दिखाते हुए कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया। ऐसे अनेक कार्य है। जिनकी वजह से भाजपा लोकप्रिय है।
Advertisement