W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अगर केजरीवाल 2024 के लोकसभा चुनाव में PM मोदी के खिलाफ खड़े होते हैं तो BJP के लिए आसान हो जाएगा : हेमंत

03:11 PM Aug 20, 2022 IST | Desk Team
अगर केजरीवाल 2024 के लोकसभा चुनाव में pm मोदी के खिलाफ खड़े होते हैं तो bjp के लिए आसान हो जाएगा   हेमंत
असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े होते हैं तो 2024 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए आसान हो जाएगा।
Advertisement
शर्मा ने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को कई राज्यों में लोग जानते भी नहीं हैं, जिससे लोकसभा में भाजपा का आंकड़ा और बढ़ जाएगा।
शर्मा ने यह पूछे जाने पर कि क्या 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होगा, इस पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘बढ़िया है। किसी भी खेल जैसे कि क्रिकेट में विपक्ष आवश्यक होता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी किसी को खेलने की आवश्यकता होती है। मोदी जी बनाम केजरीवाल अच्छा खेल होगा।’’

2024 का लोकसभा चुनाव होगा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बनाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : मनीष सिसोदिया

Advertisement
भाजपा नेता ने दावा किया कि कई राज्यों में लोगों ने केजरीवाल का नाम तक नहीं सुना है और अगर वह मोदी के खिलाफ खड़े होते हैं तो भाजपा खुश होगी क्योंकि इससे लोकसभा में पार्टी की सीटों का आंकड़ा बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक आसान जीत होगी।’’ आप के इस आरोप पर कि केंद्र सरकार केजरीवाल की पार्टी द्वारा शुरू किए गए स्वास्थ्य देखभाल मॉडल को खत्म करने की कोशिश कर रही है, शर्मा ने कहा कि दिल्ली के ‘मोहल्ला क्लीनिक’ स्वास्थ्य देखभाल के मॉडल नहीं हो सकते।
उन्होंने कहा कि इसके बजाय असम की स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था एक मॉडल हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर स्वास्थ्य देखभाल के लिए कोई मॉडल हो सकता है तो लोगों को असम आना चाहिए और यह देखना चाहिए कि कैसे प्रत्येक जिले में हम एक मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं।’’
असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक मॉडल नहीं हो सकते। अगर मोहल्ला क्लीनिक मॉडल बन जाते हैं तो कोई भी हमारी स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के लिए भारत नहीं आएगा।’’
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×