टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

यदि परमवीर सिंह झूठ बोल रहे हैं तो महाराष्ट्र के गृहमंत्री उन्हें क्यों बर्खास्त क्यों नहीं देते : भाजपा

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सोमवार को कहा कि यदि मुम्बई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह के आरोप झूठे हैं तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए, लेकिन यदि सच हैं तो महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को अपना पद छोड़ देना चाहिए।

06:46 PM Mar 22, 2021 IST | Ujjwal Jain

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सोमवार को कहा कि यदि मुम्बई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह के आरोप झूठे हैं तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए, लेकिन यदि सच हैं तो महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को अपना पद छोड़ देना चाहिए।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सोमवार को कहा कि यदि मुम्बई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह के आरोप झूठे हैं तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए, लेकिन यदि सच हैं तो महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को अपना पद छोड़ देना चाहिए। सोमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ गृहमंत्री देशमुख कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार को लेकर उन पर झूठे आरोप लगाने को लेकर सिंह के विरूद्ध मानहानि का मुकदमा करेंगे। इसके बजाय, उन्हें सिंह को बर्खास्त कर देना चाहिए।’’ 
Advertisement
पूर्व सांसद ने कहा, ‘‘ यदि सिंह द्वारा लगाये गये आरोप झूठे हैं तो उन्हें बर्खास्त कीजिए। यदि आरोप सच हैं तो अनिल देशमुख को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।’’ सोमैया ने यह भी कहा कि राकांपा नेता देशमुख सिंह पर झूठ बोलने का आरोप लगा रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने उनकी बड़ाई की है। 
भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे और (राकांपा प्रमुख) शरद पवार को लोगों को ‘वसूली’ के इस धंधे के मकड़जाल से मुक्ति दिलानी चाहिए। ’’ उन्होंने यह दावा भी किया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के विरूद्ध टीकाकरण अच्छी तरह नहीं चल रहा है। उन्होंने दावा किया, ‘‘ केंद्र ने तो 72 लाख खुराक दी है लेकिन अब तक बस 40 लाख खुराक ही लोगों को लगायी गयी है। ’’ 
Advertisement
Next Article