Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राहुल पार्टी में किसी पद पर नहीं, तो किस हैसियत कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेंगे : भाजपा

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अधिकार पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा ने रविवार को कहा कि वर्तमान में वह पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं।

04:25 PM Feb 06, 2022 IST | Desk Team

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अधिकार पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा ने रविवार को कहा कि वर्तमान में वह पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं।

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अधिकार पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा ने रविवार को कहा कि वर्तमान में वह पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं। राहुल गांधी डिजिटल रैली के लिए रविवार को लुधियाना पहुंचे और वह पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा करेंगे।
Advertisement
मुख्यमंत्री उम्मीदवार का चयन करना वास्तव में पार्टी का विशेषाधिकार
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने बयान जारी कर कहा, ‘‘राहुल गांधी पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं, तो किस हैसियत और अधिकार से वह आज पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार का चयन करना वास्तव में पार्टी का विशेषाधिकार है, लेकिन पंजाब के लोग जानना चाहेंगे कि पार्टी का सांसद होने के अलावा पार्टी में अब गांधी की क्या हैसियत है।
 जाखड़ का नाम इसलिए हटाया गया क्योंकि वह एक विशेष धर्म से आते हैं
शेखावत ने कहा कि गांधी ने लोकसभा चुनावों में हार के बाद 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि अब उनकी एकमात्र योग्यता यह है कि उनका उपनाम ‘‘गांधी’’ है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ से सुनील जाखड़ का नाम हटाने के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि ‘‘उनका नाम इसलिए हटाया गया क्योंकि वह एक विशेष धर्म से आते हैं।
Advertisement
Next Article