परिवार में रहता है कोई ना कोई बीमार तो रसोई से हटा दे यह पांच चीजें
रसोई घर, घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। कहा तो यह भी जाता है कि व्यक्ति जैसा खाना खाता है वैसे ही उसकी सोच समझने की शक्ति हो जाती है। इसी कारण से पौराणिक कथाओं और शास्त्रों के अनुसार रसोई को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है।
01:19 PM Jan 30, 2022 IST | Desk Team
रसोई घर, घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। कहा तो यह भी जाता है कि व्यक्ति जैसा खाना खाता है वैसे ही उसकी सोच समझने की शक्ति हो जाती है। इसी कारण से पौराणिक कथाओं और शास्त्रों के अनुसार रसोई को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है।
Advertisement
अगर परिवार का कोई सदस्य लगातार बीमार बना रहता है तो इसके लिए कई बार वास्तु दोष भी जिम्मेदार हो सकता है। कई बार ये दोष घर की रसोई से भी हो सकता है। घर की रसोई में रखी कुछ चीजें ना केवल बीमार बनाती है बल्कि घर में वास्तु दोष भी उत्पन्न करती हैं जिस कारण घर में रहने वाले लोग कई तरह की परेशानियों झेलते हैं।
यह भी माना जाता है कि रसोई घर में मां अन्नपूर्णा वास करती हैं। इसीलिए हमेशा किचन को साफ सुथरा रखना चाहिए। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कुछ चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिस कारण से घर में नकारात्मक ऊर्जा वास करती है। इसका बुरा प्रभाव पूरे घर पर देखने को मिलता है।
वास्तु शास्त्र ओं की माने तो रसोई घर में हमें ऐसा सामान बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए जिससे घर में परेशानियां बढ़ सके। तो अगर आपके घर में भी कुछ ऐसी चीजें हैं तो उनको तुरंत हटा दें। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें है –
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रसोईघर में दवाइयां कभी भी नहीं रखनी चाहिए।इसका बुरा प्रभाव घर के सदस्यों की सेहत पर पड़ता है। इसी के साथ साथ आप का खर्च भी बढ़ने की संभावना अधिक हो जाती हैं।
रसोई घर में कभी भी शीशा इस्तेमाल करना नहीं करना चाहिए ऐसा करने से घर में कोई ना कोई हमेशा बीमार रहता है।
टूटे और चटके हुए बर्तनों का कभी भी रसोई घर में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है साथ ही साथ परिवार में मतभेद भी हो सकते हैं।
रसोई घर में कबाड़ का सामान नहीं रखना चाहिए, इससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं।
कई घरों में मंदिर किचन में होता है। किचन में हर तरह का खाना बनता है जिसमें लहसुन -प्याज से लेकर मांसाहर तक शामिल हो सकता है।मंदिर में हमेशा सात्विक भोजन का ही भोग लगना चाहिए। तामसिक भोजन घर की अशांति का कारण भी बन सकता है।
Advertisement