अगर केन्द्र में अगली बार सरकार बनाने का मौका मिलेगा तो पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा : नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत की। बेगूसराय गोलीबारी मामले पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां के पुलिस अधिकारी एक-एक चीज पर नजर बनाए हुए हैं और सभी पहलुओं की जांच हो रही है।
07:25 PM Sep 15, 2022 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
पटना जेपी चौधरी : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत की। बेगूसराय गोलीबारी मामले पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां के पुलिस अधिकारी एक-एक चीज पर नजर बनाए हुए हैं और सभी पहलुओं की जांच हो रही है। गिरिराज सिंह के बयान पर कहा- वे लोग क्या बोलते हैं उसका कोई मतलब नहीं है। लॉ एंड ऑर्डर को हम देखते रहे हैं। कोई कहां गड़बड़ किया है, सब पता चल जाएगा। यहां के वैसे नेता कुछ-न-कुछ बोलते रहते हैं ताकि दिल्ली वाले उन सब पर ध्यान दें।
भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी द्वारा दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे खिलाफ बोलेंगे तो दिल्ली वाले उन्हें जगह देंगे और उन्हें जगह मिल जाएगी तो इससे अच्छी बात क्या होगी। ये लोग खाली प्रचार-प्रसार करते रहते हैं। इनलोगों ने कोई काम किया है, लोग परेशान हैं। गोवा में कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सोच लीजिए कौन अलग करता है और जो अलग होता है, वे कैसे अलग होता है। विशेष दर्जे की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे की मांग हम निरंतर करते रहे हैं। सदा कैंपेन चलाते रहे हैं। मीटिंग में हमेशा बोलते रहे हैं। अगर केन्द्र में अगली बार सरकार बनाने का मौका मिलेगा तो पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिलेगा। हम सिर्फ बिहार की बात नहीं कर रहे हैं, कुछ अन्य पिछड़े राज्यों की भी बात कर रहे हैं।
Advertisement
Advertisement