Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

PM Modi Address Live: 'एक हैं तो सेफ हैं', महाराष्ट्र की जनता ने यह कहकर लड़ाने वालों को दी सजा

PM Modi Address Today : दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन शुरू है। वो अलग-अलग राज्यों के विधानसभा चुनावों और उपचुनाव के नतीजों के बाद अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

03:23 AM Nov 23, 2024 IST | Ranjan Kumar

PM Modi Address Today : दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन शुरू है। वो अलग-अलग राज्यों के विधानसभा चुनावों और उपचुनाव के नतीजों के बाद अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

Election Results 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि उन्होंने (इंडी गठबंधन) ने यह सोचा था संविधान, आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर एससी-एसटी, ओबीसी को समूहों में बांट देंगे। उनकी इस साजिश को महाराष्ट्र ने सीधे से खारिज कर दिया है। महाराष्ट्र की जनता ने डंके की चोट पर कहा…’एक है तो सेफ है’। उन्होंने जाति-धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर लड़ाने वालों को सजा दी।

पिछड़े भाई-बहनों ने एनडीए को दिए वोट

मोदी ने आगे कहा कि भाजपा और एनडीए को ओबीसी, दलित, आदिवासी भाई-बहनों ने वोट दिए हैं। हमें सभी समाज का समर्थन मिला है। इस बहुमत ने कांग्रेस और उसके साथियों की सोच के इकोसिस्टम पर करारा जवाब दे दिया है।

देश में एक संविधान ही चलेगा : मोदी

पीएम ने कहा कि देश में एक ही संविधान चलेगा। यह संविधान है बाबा साहेब का संविधान। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों और उसके सहयोगी साथी कान खोलकर सुन लो दुनिया की कोई ताकत 370 को वापस नहीं ला सकती।

छत्रपति हमारी प्रेरणा: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि हमलोग विकास-विरासत को साथ लेकर चलते हैं। इसी वजह से हमें वोट मिले हैं। महाराष्ट्र की धरती पर जन्मी विभुतियां मेरे और बीजेपी के लिए आराध्य हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज हमारी प्रेरणा हैं। हमलोगों ने हमेशा बाबा साहेब आंबेडकर, महात्मा फुले, सावित्री फुले को माना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article