Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अगर आपको भी है डेंगू के ये लक्षण तो हो जाए सतर्क

11:46 AM Oct 27, 2023 IST | Jyoti kumari
Advertisement
डेंगू होने पर मरीज को तेज बुखार होता है, शरीर का तापमान 101 से लेकर 104 डिग्री फॉरेनहाइट तक जा सकता है, बुखार तीन से चार दिन तक होता है, ऐसे लक्षण दिखने पर मरीज को डॉक्टर से चेकअप करना चाहिए।
डेंगू के मरीज को सिर में तेज दर्द होता है, मरीजों को आंख में जलन और दर्द होता है, और आंख खोलने में भी दिक्कत होने लगती है।
डेंगू बुखार होने से कुछ दिन पहले शरीर पर लाल दाने या पिंक पैचेज दिखने लगते हैं, पहले यह पेट और पीठ पर निकलते हैं और फिर पूरे शरीर में फैल जाते हैं। ये दाने खुजली करते हैं और इनमें जलन भी होती है।
डेंगू होने पर हड्डियों में तेज दर्द होता है, हड्डियों के साथ मरीज की मांसपेशियों मे भी बहुत ज्यादा दर्द होता है।
मरीज बुखार के साथ साथ कमजोरी और थकान महसूस कर है इसका मतबल मरीज को डेंगू के लक्षण है। इस दौरान प्लेटलेट्स गिरनी शुरु हो जाती है। डेंगू बुखार के बीच में ही मरीज को नाक या मसूड़े से खून आने लगे तो यह काफी हानिकारक है। दरअसल ये संकेत कम मरीजों में देखने को मिलते है लेकिन अगर ये दिखे तो तुरंत अस्पताल जाना चाहिए।

 

Advertisement
Next Article