W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आप भी Acidity से रहते हैं परेशान, इस पत्ते का करें सेवन, झट दूर होगी समस्या

04:59 AM Oct 25, 2024 IST | Aastha Paswan
आप भी acidity से रहते हैं परेशान  इस पत्ते का करें सेवन  झट दूर होगी समस्या

Acidity Tips: एसिडिटी से राहत पाने के लिए तुलसी की पत्तियों का सेवन किया जा सकता है। तुलसी की पत्तियों के सुखदायक और वातहर गुणों से एसिडिटी, गैस, और उल्टी से तुरंत राहत मिलती है। तुलसी की पत्तियों का सेवन करने का तरीका।

इस पत्ते का करें सेवन

लोग अक्सर पान खाना पसंद करते हैं और यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि पान का पत्ता सेहत के लिए लाभकारी होता है। पान के पत्ते में गैस्ट्रो प्रोटेक्टिव गुण होते हैं, जो गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं। यह पेट के अल्सर को ठीक करने में मदद करते हैं। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन को रोकने में मदद करते हैं।

पान के पत्ते के फायदे जानें

लोकल 18 से बातचीत करते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर ऐजल पटेल बताते हैं कि पान का पत्ता एंटी डायबिटिक गुणों से भरपूर होते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। माउथ फ्रेशनर की तरह काम करते हैं। मुंह को साफ रखते हैं। इनका सेवन करने से वात और कफ दोष का इलाज होता है। दर्द से राहत दिलाने के गुणकारी है।

गैस की परेशानी होगी दूर

पान के पत्ते केवल एक स्वादिष्ट ताजगी ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी गुणों का भंडार होते हैं। यह पत्ते आयुर्वेदिक चिकित्सा में लंबे समय से उपयोग किए जा रहे हैं। विभिन्न बीमारियों के इलाज में मदद करते हैं। इसमें गैस्ट्रो प्रोटेक्टिव गुण होते हैं, जो गैस की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। यह पेट के अल्सर को ठीक करने में भी सहायक होते हैं। इनके सेवन से पेट में जलन कम होती है और पाचन क्रिया सुधरती है।

माउथ फ्रेशनर के रूप में आते हैं काम

पान के पत्ते प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर के रूप में काम करते हैं। इनका सेवन करने से मुंह ताजगी से भर जाता है, और दांतों की सफाई में भी मदद मिलती है। यह मुंह में बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकता है और गंध को दूर करता है।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×