टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

खाना खाने के बाद अगर नही करते हैं वॉक? अभी डाले आदत, जाने इसके लाभ

खाने के बाद वॉक सेहत के लिए फायदेमंद, जानें कैसे

08:57 AM Apr 19, 2025 IST | Sagar Prasad

खाने के बाद वॉक सेहत के लिए फायदेमंद, जानें कैसे

यह बात हम सभी जानते हैं क‍ि खाना खाने के बाद थोड़ी देर चलना चाह‍िए। चलने से खाया हुआ खाना आसानी से पच जाता है। इस बात को कई लोग मानते हैं। लेकिन बहुत से ऐसे भी लोग हैं, जो इतना थक जाते है कि इस रूटीन को अपना नहीं पाते और खाकर तुरंत लेट या सो जाते हैं। जिस कारण उन्‍हें बहुत सी बीमार‍ियां भी हो जाती हैं। जैसे- डायब‍िटीज, मोटापा और द‍िल से जुड़ी बीमार‍ियां आदि। खाना खाने के बाद थोड़ी देर चलने से शुगर लेवल और दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। इससे पाचनतंत्र भी सही रहता है और गैस, कब्ज, सूजन और एसिडिटी की समस्याएं नहीं होती। वैसे तो जो लोग खाना खाने के बाद चलने का लाभ जानते हैं, वह 40-50 म‍िनट तक चलते हैं। लेकिन यह जरूरी नही, अगर आप खाने के बाद 5-10 मिनट भी हल्की वॉक कर ले तो भी यह लाभ दायक होगा।

Advertisement

यह बात हम सभी जानते हैं क‍ि खाना खाने के बाद थोड़ी देर चलना चाह‍िए। चलने से खाया हुआ खाना आसानी से पच जाता है। इस बात को कई लोग मानते हैं। लेकिन बहुत से ऐसे भी लोग हैं, जो इतना थक जाते है कि इस रूटीन को अपना नहीं पाते और खाकर तुरंत लेट या सो जाते हैं। जिस कारण उन्‍हें बहुत सी बीमार‍ियां भी हो जाती हैं। जैसे- डायब‍िटीज, मोटापा और द‍िल से जुड़ी बीमार‍ियां आदि।

ऐसे में आपको यह बात पता होना चाहिए कि कैसे खाना खाने के बाद थोड़ी देर चलने से आपका शुगर कंट्रोल में रह सकता है। साथ ही आपके दिल से जुड़ी बीमारियों और डायब‍िटीज के खतरें को भी कम करने में मदद करता हैं।

असल में, भोजन करने के बाद हमारे शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता हैं। खाने के बाद तुरंत लेटने या बैठने से ग्लूकोज हमारे खून में काफी वक्त तक मौजूद रहता हैं। जिससे हमें टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता हैं। वही अगर आप खाने के बाद थोड़ी देर चलते हैं, तो इससे ग्लूकोज को हमारा शरीर सोख लेता हैं।

दिल को होता है लाभ

खाना खाने के बाद शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज दोनो के ही स्तरों में बदलाव आता है। अगर इनकें स्तरों में बदलाव काफी देर तक रहता है, तो इसका दवाब दिल पर पड़ता है।

वहीं वॉक करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, साथ ही कोलेस्ट्रॉल, बीपी और फैट का मेटाबॉलिज्‍म भी ठीक रहता है।

पाचनतंत्र को भी होता है लाभ

खाना खाने के बाद थोड़ी देर चलने से आपकी पाचन प्रक्रिया भी सही रहती है। जिससे आपको गैस, कब्ज, सूजन और एसिडिटी की समस्या नहीं होती।

कैसे और कितने देर चले?

वैसे तो जो लोग खाना खाने के बाद चलने का लाभ जानते हैं, वह 40-50 म‍िनट तक चलते हैं। लेकिन यह जरूरी नही, अगर आप खाने के बाद 5-10 मिनट भी हल्की वॉक कर ले तो भी यह लाभ दायक होगा।

पुराने दर्द को ना करें नजरअंदाज, कही यह डिप्रेशन तो नहीं

Advertisement
Next Article