सप्ताह के इस दिन कटवाएंगे बाल, तो घर में बरसेंगे पैसे ही पैसे
हमारे प्राचीन शास्त्रों और वेदोंमें सप्ताह के हर दिन का अपना महत्त्व बताया गया है। शास्त्रों में मानव के जीवन से जुड़ी कई बातों का उल्लेख किया गया है।
09:32 AM Feb 09, 2022 IST | Desk Team
हमारे शास्त्रों और वेदों में सप्ताह के हर दिन का अपना महत्त्व बताया गया है। शास्त्रों में मानव के जीवन से जुड़ी कई बातों का उल्लेख किया गया है। हमारे दैनिक जीवन से जुड़ी कई मान्यताएं और परम्पराएं भी बताई गई है जिनका पालन करना हमारे लिए शुभ और अशुभ फल देता है। इन सभी मान्यताओं में एक मान्यता बाल और दाढ़ी कटवाने को लेकर भी है। हमारे धर्म ग्रंथों में इससे जुड़े कई बातों को बताया गया है।
Advertisement
आमतौर पर लोग छुट्टी का दिन होने से रविवार के दिन दाढ़ी व बाल बनवाते है। रविवार को भगवान सूर्य देव का दिन कहा गया है। सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति का शौर्य बढ़ता है। लेकिन अगर इस दिन बाल और दाढ़ी बनवाई जाती है तो धन बुद्धि और धर्म का नाश हो जाता है।
सोमवार के दिन बाल कटवाना संतान के लिए कष्टकारी साबित होता है।
मंगलवार के दिन बाल और दाढ़ी कटवाना अशुभ माना जाता है इस दिन ये काम करने से उम्र कम हो जाती है।
गुरुवार के दिन बाल और दाढ़ी बनाने से मान सम्मान में कमी आती है।
शनिवार के दिन हमें अपने बाल कभी नहीं कटवाने चाहिए। अगर आप ऐसा करते है तो यह मृत्यु का कारण भी माना गया है।
इस दिन कटवाए बाल
बाल कटवाने के लिए बुधवार का दिन शुभ होता है। बुधवार के दिन इन क्रियाओं को करने से हमारे धन में बढ़ोतरी और जीवन में खुशहाली आती है। वही बताया गया है कि शुक्रवार का दिन दाढ़ी बनवाने, बाल कटवाने, नाखून कटवाने के लिए उपयुक्त है।
शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह के लिए प्रभावशाली होता है। शुक्र ग्रह सौंदर्य का प्रतीक होने की वजह से इस दिन बाल और नाखून कटवाने से यश प्राप्त होता है।
Advertisement