Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

अगर सपने में दिखे ये चीजें तो हो जाएं सतर्क

स्वप्न शास्त्र: इन सपनों को देखकर हो जाएं अलर्ट

08:19 AM Dec 20, 2024 IST | Aastha Paswan

स्वप्न शास्त्र: इन सपनों को देखकर हो जाएं अलर्ट

Advertisement

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। यह हमें शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में बताते हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।

आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जिन्हें देखकर आपको एकदम अलर्ट हो जाना चाहिए। ताकि घर में किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो।

अगर आपको सपने में छिपकली का बच्चा दिखाई देता है, तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।

यदि आप खुद को सपने में पाताल लोक में देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह एक दुर्घटना का संकेत हो सकता है।

अगर आप सपने में खुद को घोड़े से गिरते हुए देखते हैं, तो यह सपना आपके करियर में आने वाली परेशानियों का संकेत हो सकता है।

सपने में किसी को थप्पड़ मारते हुए देखना दांपत्य जीवन और रिश्तों में आने वाली दरार को दर्शाता है। ऐसे में आप सतर्क रहें।

अगर आप सपने में गंदा पानी देखते हैं, तो यह सपना बेहद अशुभ माना जाता है। आपको गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है।

पंजाब केसरी डॉट कॉम यहां बताई गई किसी भी मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है

सर्दियों में रोजाना खाएं 4 खजूर, सेहत को मिलेंगे अनेक फायदे

Advertisement
Next Article