Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सुबह उठकर दिख जाएं ये 5 चीजें तो मिलते हैं धन लाभ के संकेत

सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। शास्त्रों के अनुसार सुबह के समय अगर कुछ शुभ चीजों के दर्शन हो जाएं तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।

11:46 AM Oct 19, 2022 IST | Desk Team

सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। शास्त्रों के अनुसार सुबह के समय अगर कुछ शुभ चीजों के दर्शन हो जाएं तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।

सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। शास्त्रों के अनुसार सुबह के समय अगर कुछ शुभ चीजों के दर्शन हो जाएं तो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।
Advertisement
सुबह  का समय बहुत खास होता है।इस समय होने वाली अच्‍छी-बुरी घटनाएं आपके पूरे दिन की दशा-दिशा तय कर देती हैं इसलिए लोग सुबह के कामों को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। वहीं सुबह मिलने वाले संकेतों को भी धर्म और ज्‍योतिष में बहुत अहम माना गया है। सुबह-सुबह मिले ये संकेत बड़ी घटनाओं के इशारे देते हैं।इनमें से कुछ संकेतों को बहुत शुभमाना गया है।आज हम कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में जानते हैं जिनका मिलना बहुत अच्‍छा माना जाता है।
–शास्त्रों के अनुसार सुबह उठते ही धार्मिक किताबें जैसे वेद, गीता के दर्शन होना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे मानसिक तौर पर व्यक्ति दिनभर ऊर्जावान रहता है।
–भोर के समय कोई सुहागन स्त्री श्रृंगार की हुई दिख जाए तो इसे बहुत अच्छा माना जाता है।सुबह के समय स्त्री का ऐसा स्वरूप दिखना मां लक्ष्मी का प्रतीक होता है। ये धनलाभ का संकेत देता है।
 –सुबह के समय सफेद गाय का घर के दरवाजे पर आकर रंभाना बहुत शुभ होता है।यह घर में खुशियां आने या किसी मांगलिक कार्य होने का संकेत होता है।
– सुबह उठते ही यदि आपकी नजर सबसे पहले दूध, दही या दूध से बनी सफेद चीज पर पड़े तो यह भाग्‍य वृद्धि का संकेत है। साथ ही मां लक्ष्‍मी की आप पर कृपा होने का इशारा है।
– सुबह के समय स्‍वास्तिक, श्रीफल, शंख, मोर, हंस या फूलों का दिखना भी बेहद शुभ माना गया है।यह चीजें बेहद सौभाग्‍यशाली मानी गईं हैं।
– पक्षियों की चहचहाट का भी सुबह-सुबह आपके कानों में पड़ना या चहचहाट से नींद खुलना जीवन में सकारात्‍मकता बढ़ने का संकेत है।
Advertisement
Next Article