टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

IGI Airport: कस्टम ने जब्त कीए 94 लाख रुपये से ज्यादा का सोना, 2 यात्री को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने दो यात्रियों को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

05:20 AM Nov 28, 2022 IST | Desk Team

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने दो यात्रियों को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने दो यात्रियों को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक किलो 849 ग्राम सोना जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 94 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान अमित भंडारी और रोहित छुगनी के रूप में हुई है। आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। सीमा शुल्क विभाग की संयुक्त आयुक्त निशा गुप्ता ने कहा कि अमित भंडारी और रोहित छुगनी को खुफिया जानकारी के आधार पर पकड़ा गया है।
दुबई से IGI एयरपोर्ट पहुंचे तस्कर
अमित और रोहित 25 नवंबर को दुबई से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे। ग्रीन चैनल पार करने के बाद दोनों यात्रियों को रोका गया। उनके सामान की जांच एक्स-रे के माध्यम से की गई तो उसमें संदिग्ध सामान देखा गया। इसके बाद सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने उनका सामान खोला तो उसमें 94,80,667 रुपये की कीमत के सोने के आभूषण मिले। इस सोने को अधिकारियों ने कस्टम एक्ट की धारा 110 के तहत जब्त कर दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपियों को एक सक्षम प्राधिकारी के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Advertisement
Advertisement
Next Article