Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कैटरीना कैफ के भाई को डेट कर रही हैं इलियाना डिक्रूज, एयरपोर्ट पर पैपराजी को देखते ही बना ली दूरी

इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। खबरें है कि इलियाना एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन को डेट कर रही हैं। दोनों एक दूसरे को पहले से ही इंस्टाग्राम पर फॉलो करते है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

02:15 PM Jul 20, 2022 IST | Desk Team

इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। खबरें है कि इलियाना एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन को डेट कर रही हैं। दोनों एक दूसरे को पहले से ही इंस्टाग्राम पर फॉलो करते है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अनुराग बसु की फिल्मी बर्फी से अपनी बॉलीवुड सफर की शुरुआत करने वाली इलियाना
डिक्रूज इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। खबरें है कि
इलियाना एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन को डेट कर रही हैं। दोनों एक
दूसरे को पहले से ही इंस्टाग्राम पर फॉलो करते है।

Advertisement

मगर जब से इलियाना को कैट के बर्थडे वेकेशन की तस्वीरों में देखा गया है जब से
उनकी अफेयर के चर्चे जोरो पर हो रहे है। इसी बीच इलियाना का एक वीडियो सोशल मीडिया
पर खूब देखा जा रहा है जिसे देखने के बाद उनकी डेटिंग की खबरों को और हवा मिल गई
है।

बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपने बर्थडे वेकेशन से कुछ
तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साझा की थी। इनमें फोटोज में लोग सबसे ज्यादा
हैरान इलियाना को देखकर हो गए थे। तभी से इलियाना और कैट के भाई सेबेस्टियन की
डेटिंग की खबरें हर जगह होने लगी।

वहीं अब सोशल मीडिया पर एक अभिनेत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल
हो रहा है जिसमें इलियाना और सेबेस्टियन दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किए
गए है। दोनों मालदीव से कैटरीना के बर्थडे वेकेशन से साथ वापस लौटे है। हाल ही में  मालदीव से एक्ट्रेस ने अपनी बिकनी फोटो भी शेयर की थी।

 दोनों को एक साथ देखने के बाद अब ये
कयास लगाई जा रही है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। हालांकि दोनों की तरफ से
अभी तक इस बात की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। खबरें है कि दोनों लंदन में
काफी बार एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जा चुके है। वहीं इन दिनों दोनों कैटरीना के बांद्रा वाले घर में एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे है।

कुछ वक्त पहले ही इलियाना ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही
थीं। दोनों काफी सीरियस थे और दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले थे लेकिन साल 2020
में उनका ब्रेकअप हो गया था। वहीं सेबेस्टियन यूके में रहने वाले मॉडल हैं। वह
अपनी बहन कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में देखे गए थे।

Advertisement
Next Article