W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आजमगढ़ में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 7 तमंचे समेत आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

07:49 AM Feb 27, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

आजमगढ़ पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

आजमगढ़ में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश  7 तमंचे समेत आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी लालधारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सात निर्मित, तीन अर्धनिर्मित तमंचे और अन्य सामान बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि थाना तहबरपुर पुलिस और एसओजी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शस्त्र बनाना का काम करता है। सूचना पर टीम ने दबिश दी और लालधारी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

सात तमंचे समेत एक आरोपी गिरफ्तार

लालधारी के पास से सात निर्मित तमंचा, तीन अर्धनिर्मित तमंचे, 315 बोर का एक मिस कारतूस, छह नाल अर्धनिर्मित और इसके अलावा 167 सामान व औजार बरामद किए हैं। इन औजारों का तमंचा बनाने में उपयोग किया जा रहा था। उसमें 1 ड्रिल मशीन, 10 ड्रिल मशीन के बिट (वर्मा), 2 ड्रिल मशीन का पाना, 1 ग्राइंडर मशीन, रेगमार्क के 6 पीस, 6 सरिया काटने की डिस्क, एक पांच किग्रा का बाट, 10 प्लास, एक बड़ा हथौड़ा, सुम्मी, छेनी, आरी, 13 पेचकस, स्प्रिंग, एक नाल का होल सेट करने वाला ठासा इस तरह कुल 167 सामान शामिल हैं।

आगे की जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में भी अवैध शस्त्र बनाने के लिए जेल जा चुका है। उसके खिलाफ पूर्व में 12 मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी के गिरोह की जानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि आसपास के जिलों से जो भी उसे ऑर्डर देते था, उसके लिए तमंचा बनाता था। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जिन लोगों ने आरोपी से तमंचा खरीदा है, इसकी भी जांच की जा रही है। उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×