Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बेरोक टोक जारी है अवैध खनन.. क्या कर रही है पंजाब सरकार? सिद्धू ने केजरीवाल पर की सवालों की बौंछार

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अवैध रेत खनन बेरोकटोक जारी है।

04:38 PM Apr 08, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अवैध रेत खनन बेरोकटोक जारी है।

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अवैध रेत खनन बेरोकटोक जारी है। उन्होंने दावा किया कि गत एक महीने में रेत की कीमत दोगुनी हो गई है जिससे निर्माण सामग्री आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है। सिद्धू ने कहा, ‘‘… एक ट्रॉली रेत की कीमत जो एक महीने पहले चार हजार रुपये थी वह बढ़कर नौ हजार रुपये हो गई है और यह आम आदमी की पहुंच से दूर हो गई है। इसलिए निर्माण कार्य रूक गए हैं।’’
Advertisement
अवैध खनन को लेकर सिद्धू हुए मान सरकार पर हमलावर 
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को टैग कर ट्वीट किया, ‘‘अवैध खनन बेरोक टोक चल रहे हैं। सरकार क्या कर रही है? अरविंद केजरीवाल जी, रेत से 20 हजार करोड़ रुपये कहा हैं?’’ हाल में हुए विधानसभा चुनाव में अमृतसर पूर्व सीट से हारने वाले सिद्धू ने एक वीडियो क्लिप भी साझा किया जिसमें रेत का कथित तौर पर अवैध खनन दिख रहा है।
केजरीवाल के पुराने बयान पर कसा सिद्धू ने तंज 
सिद्धू दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पिछले साल लगाए गए आरोप का संदर्भ दे रहे थे। केजरीवाल ने दावा किया था कि अनुमानत: 20 हजार करोड़ रुपये का अवैध रेत खनन तत्कालीन कांग्रेस शासित पंजाब में हो रहा है। केजरीवाल ने यह भी कहा था कि पंजाब की सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी अवैध रेत खनन को रोकेगी और ‘‘ये रुपये महिलाओं को दिए जाएंगे।’’ उन्होंने यह बात महिलाओं को एक हजार रुपये महीना देने के चुनावी वादे का संदर्भ देते हुए कही थी।
 
Advertisement
Next Article