Kolkata Doctor Murder Case: महिला डॉक्टर के रेप व हत्याकांड मामले में आईएमए ने किया 24 घंटे हड़ताल का ऐलान
भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) और दिल्ली चिकित्सा संघ (DMA) सभी स्वास्थ्य सेवा संगठनों और निजी डॉक्टरों ने 16 अगस्त 2024 को शाम छह बजे इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालने करने का फैसला किया है। यह मार्च कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ है। बता दे कि इस घटना से सम्पूर्ण चिकित्सा समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है।
दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ा है - डीएमए अध्यक्ष
वही, डीएमए अध्यक्ष डॉ. गिरीश त्यागी ने इस घटना को "बेहद शर्मनाक" करार दिया और कहा कि दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि कैंडल मार्च केवल एक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि न्याय और सुरक्षा के लिए एक आवश्यक कदम है।
संगठन ने 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक हड़ताल का आह्वान किया है, जिसमें आपातकालीन सेवाओं को भी शामिल किया जाएगा।

हालांकि, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने 16 अगस्त को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालने का अपना निर्णय वापस ले लिया है।
डॉक्टर की हड़ताल में अब प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर भी होंगे शामिल
इस मार्च के लिए आईएम सहित सभी सहयोगियों को बुलाया गया है। आईएमए मुख्यालय शनिवार 17 अगस्त को सुबह छह बजे से सरकारी सहित सभी सेवाओं की हड़ताल में शामिल होगा। निजी और कॉर्पोरेट हॉस्पिटल बंद हो जाएंगे। डॉक्टर की हड़ताल में अब प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर भी शामिल होंगे।
डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च
कोलकाता में घटना के विरोध में, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और एम्स अस्पताल में भी डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला और प्रदर्शन किया।
डॉक्टर एसोसिएशन की आज आपातकालीन बैठक
वही, डॉक्टर एसोसिएशन की ओर से आज रात आठ बजे आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। बैठक डीएमए हॉल, दरिया गंज में बुलाई जा रही है। सभी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन को संयुक्त रणनीति एजेंडा तैयार करने के लिए भी आमंत्रित किया गया है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के संबंध में डीएमए द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के बारे में निर्णय लेना। डॉ. आलोक भंडारी, डॉ. प्रकाश लालचंदानी, डॉ. गिरीश त्यागी, डॉ. सतीश लांबा बैठक में शामिल होंगे।

Join Channel