Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी, कई राज्यों में IMD ने जारी किया बारिश का Alert

09:48 AM Nov 27, 2023 IST | NAMITA DIXIT
IMD Alert Update

IMD Alert Update: पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी है। इस दौरान उत्तर भारत में ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। बता दें मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में आज, 27 नवंबर को तेज बारिश होने की पूर्वानुमान है।

तो वहीं, राजधानी दिल्ली में भी मौसम करवट लेगा। IMD ने दिल्ली में सोमवार को बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय के ऊपर सक्रिय है। दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से 26 नवंबर को कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से गुजरात तक ट्रंफ रेखा भी बनी हुई है। यह सब सिस्टम देश के विभिन्न हिस्सों के मौसम को प्रभावित करेंगे। अगले हफ्ते देशभर में मौसम कैसा रहेगा आइए बताते हैं।

28-29 नवंबर तक बर्फबारी कम हो जाएगी

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 26 और 27 नवंबर को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। दो दिनों तक हिमाचल के चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं कांगड़ा और शिमला जिलों में बर्फबारी होगी। हिमाचल के साथ-साथ उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है। हालांकि 28-29 नवंबर तक बर्फबारी कम हो जाएगी और मौसम साफ हो जाएगा।

दिल्लीवालों को भी ठंड का होगा अहसास

IMD Alert Update: मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से सोमवार को दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के चलते राजधानी में भी ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे यहां का तापमान कम हो जाएगा। IMD के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में तीन से चार डिग्री तर पारा गिर सकता है, जिससे दिल्लीवालों को दिन में भी ठंड का अहसास होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article