IMD ने कहा- मौसम लेगा करवट, कर्नाटक और बेंगलरू में 24 नवंबर तक होगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बेंगलुरु सहित कर्नाटक के अधिकांश हिस्सों में 24 नवंबर तक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।
01:44 PM Nov 22, 2022 IST | Desk Team
भारत में त्योहारों का सीजन खत्म होने के बाद से ही मौसम में बदलाव देखनों को मिल सकता है। नवंबर के अंतिम दिनों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दी है और वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बेंगलरू समेत कर्नाटक के ज्यादातार हिस्सों में चौबीस नवंबर तक भीषण बारिश का अनुमान लगाया है।
दर्ज किया गया 13.9 डिग्री सेल्सियस
मिली जानकारी के मुताबिक उडुपी, दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़ और उडुपी के तटीय जिलों के अलावा शिवमोग्गा, कोडागु और हसन के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने वाली है। दक्षिण कर्नाटक के मांड्या, रामनगर, मैसूर, तुमकुरु, उत्तर कर्नाटक के जिलों विजयपुरा और हावेरी में भी मंगलवार से बारिश होने की संभावना है। बेंगलुरू सुबह बादलों से घिरा हुआ है और एक हिल स्टेशन जैसा लग रहा है। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह न्यूनतम तापमान बेंगलुरु में नवंबर के महीने में एक दशक में सबसे कम दर्ज किया गया है।

बेंगलुरु और राज्य के अन्य हिस्सों में सर्द मौसम शुरू हो गया है। हालांकि, बारिश वाले क्षेत्रों के निवासी परेशान हैं क्योंकि भारी बारिश शहर में जीवन को अस्त-व्यस्त कर सकती है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel