For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इजराइल-हमास वॉर का दिख सकता भारत पर असर, बढ़ सकते Petrol- Diesel के भाव

04:36 PM Oct 29, 2023 IST | R.N. Mishra
इजराइल हमास वॉर का दिख सकता भारत पर असर   बढ़ सकते petrol  diesel के भाव

7 अक्टूबर 2023 से इजरायल-हमास के भीषण जंग जारी है। इस युद्ध का असर डीजल पेट्रोल की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।

कच्चे तेल की बात करें तो भारत तीसरा सबसे बड़ा देश है जो बाहरी देशों से आयात करता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर जल्द ही इजरायल और हमास के बीच युद्ध नहीं रुका तो भारतीय तेल बाजार में इसका असर देखने को मिलेगा। भारत में तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

दुनियाभर में इस युद्ध का असर दिखने लगा है। इस जंग से भारत की भी मुसीबतें बढ़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इजरायल-हमास युद्ध के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति में कमी की आशंका जताई जा रही है। इस कारण कच्चे तेल की कीमतें इस साल 29 प्रतिशत बढ़ गई है। इससे ब्रेंट क्रूड वायदा 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. वहीं, अगर इजराइल और हमास का युद्ध नहीं रुका तो जल्द ही ये 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है. जो भारत की मुसीबतें बढ़ा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×