For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ब्रायन जॉनसन से प्रभावित होकर लड़के ने अपनाई अरबपति वाली लाइफस्टाइल, 75 दिनों तक किया सब फॉलो, सामने आए अनोखे रिजल्ट

04:54 PM Oct 12, 2023 IST | Khushboo Sharma
ब्रायन जॉनसन से प्रभावित होकर लड़के ने अपनाई अरबपति वाली लाइफस्टाइल  75 दिनों तक किया सब फॉलो  सामने आए अनोखे रिजल्ट

हर कोई जीवन का भरपूर अनुभव लेना चाहता है। आयुर्वेदिक और कभी-कभी रसायन-आधारित फॉर्मूलों को अपनाने और बनाने के दावे इसी कारण से किए जाते हैं। कथित तौर पर इसका फॉर्मूला अरबपति ब्रायन जॉनसन ने भी खोजा है। वह कभी-कभी तेल बनाता है, और कभी-कभी युवा बने रहने की कोशिश में अपने पिता और पुत्र का खून भी चढ़वाता है। इसके अलावा उन्होंने एक ऐसी लाइफस्टाइल की खोज की है जिसकी कीमत 17 करोड़ रुपये है।

क्या है पूरा मामला?

अरबपति ब्रायन जॉनसन का दावा है कि वह अपनी डेलीलाइफ पर 17 करोड़ रुपये खर्च करते हैं और उनका लक्ष्य हमेशा युवा रहना है। अब 23 साल के एक लड़के ने इस फॉर्मूले को खुद पर टेस्ट किया है और इसके नतीजे भी शेयर किए हैं। लड़के का कहना है कि कुल 2.5 महीने तक उसने ब्रायन की जीवनशैली संबंधी बातों का पालन किया और इसके रिजल्ट से वह खुद हैरान थे।

अपनाई 75 दिनों के लिए ये डाइट

एक रिपोर्ट के अनुसार, टेनेसी निवासी एंड्र्यू बॉएड (Andrew Boyd) ने कथित तौर पर ढाई महीने के लिए एक कठोर शेड्यूल बनाया और ब्रायन जॉनसन के आहार का पालन करने की पूरी कोशिश की। हर हफ्ते, वह फलों और सब्जियों के लिए किराने की खरीदारी करने जाता था और विटामिन सहित हर चीज का ऑर्डर देता था। वह खरीदारी पर प्रति सप्ताह लगभग 10,000 रुपये खर्च करता था। ब्रायन की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए भोजन को तैयार करने में उन्हें तीन से चार घंटे लगे। उन्होंने काली दाल, अदरक, लहसुन, ब्रोकोली, पत्तागोभी और मशरूम का सेवन किया। स्ट्रॉबेरी पुडिंग के अलावा एवोकैडो, भुने हुए शकरकंद, चने और मेवे भी खाए। वह रात 9 बजे से सो जाते थे और सुबह 5:15 बजे तक सोते थे और प्रतिदिन एक घंटा व्यायाम करते थे।

किस तरह के वदलाव हुए?

उन्होंने बताया कि ब्रायन जॉनसन प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट में डाइट के अलावा एक्सरसाइज़ प्रोटोकॉल भी शामिल है। उनका कहना है कि वह क्रोनोलॉजिकल रूप से 23 वर्ष के हैं, लेकिन 75 दिनों तक ऐसा करने के बाद, वह बायलॉजिकल रूप से 19 वर्ष के हो गए। उनकी ऊर्जा का स्तर काफी बढ़ गया और उन्होंने 75 दिनों में 13 किलो वजन कम कर लिया। 95% गोल्ड स्कोर के साथ, उनका ब्लड शुगर लेवल स्थिर हो गया है। इसके अलावा, अधिक फोकस और मानसिक क्लैरिटी में भी फायदा हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushboo Sharma

View all posts

Advertisement
×