Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत ने दिया करारा जवाब

संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर पलटवार किया और कहा कि इस्लामाबाद ने ‘‘एक बार फिर झूठ दोहराया, निजी हमले किए।

09:48 AM Sep 26, 2020 IST | Desk Team

संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर पलटवार किया और कहा कि इस्लामाबाद ने ‘‘एक बार फिर झूठ दोहराया, निजी हमले किए।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने पर भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर पलटवार किया और कहा कि इस्लामाबाद ने ‘‘एक बार फिर झूठ दोहराया, निजी हमले किए।’’ संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का बयान एक और कूटनीति गिरावट है। एक और झूठ का पुलिंदा, निजी हमले और पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों और सीमा-पार आतंकवाद को छिपाने का प्रयास है।’’ 
Advertisement
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने पहले से रिकॉर्ड किये वीडियो संबोधन में जम्मू-कश्मीर समेत भारत के आतंरिक मामलों का जिक्र किया था।  इमरान के संबोधन में भारत का जिक्र आया तब संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव मिजितो विनितो महासभा हॉल से बाहर चले गए थे।
UN में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का भारत की ओर से कड़े शब्दों में विरोध करते हुए कहा गया, ‘केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है। जम्मू-कश्मीर में लाए गए नियम और कानून भारत के आंतरिक मामले हैं।’ 
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने पहले से रिकॉर्ड किये वीडियो संबोधन में कहा था, ‘पाकिस्तान हमेशा से शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने के पक्ष में रहा है. इसके लिए, भारत को 5 अगस्त, 2019 के पहले चल रहे उपायों को फिर से लागू करना चाहिए और सैन्य घेराबंदी और जम्मू और कश्मीर में अन्य मानव अधिकारों के उल्लंघन का अंत करना चाहिए।’
Advertisement
Next Article