1996 में सेम जेंडर किसिंग सीन को लेकर हुआ था विवाद, तबसे अबतक बड़े पर्दे पर ये एक्ट्रेसेज बन चुकी हैं लेस्बियन
फिल्म की कहानी बहुत ही संवेदनशील मुद्दे पर थी। समय समय पर बॉलीवुड में इस मुद्दे पर फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन ये सभी फिल्में विवाद का भी हिस्सा रह चुकी है। जी हां, माधुरी की फिल्म लेस्बियन जैसे मुद्दे पर बेस्ड थी। माधुरी दुसरी बार किसी बड़े पर्दे पर लेस्बियन की किरदार निभाया है।
हाल ही में माधुरी दीक्षित
की फिल्म माझा मा अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से मिला जुला
रिस्पांस मिल रहा है। बता दें कि फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा फिल्म में
गजराज राव, रित्विक भौमिक, सृष्टि श्रीवास्तव भी लीड रोल में नजर आए हैं।
फिल्म की कहानी बहुत ही संवेदनशील मुद्दे पर थी। समय समय पर बॉलीवुड में इस मुद्दे
पर फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन ये सभी फिल्में विवाद का भी हिस्सा रह चुकी है। जी
हां, माधुरी की फिल्म लेस्बियन जैसे मुद्दे पर बेस्ड थी। माधुरी दुसरी बार किसी बड़े
पर्दे पर लेस्बियन की किरदार निभाया है।
भारत में 2018 में सुप्रीम
कोर्ट ने समलैंगिक संबंधों की मान्यता दे दी थी। बावजूद इसके लोग अभी भी इसको पूरी
तरह अपना नहीं सके हैं। आए दिन हमें इसके कई उदाहरण देखने को मिल जाते है। बॉलीवुड
में भी समय-समय पर इस मुद्दे पर फिल्म बनाकर लोगों को जागरुक करने की कोशिश की गई
है। लेकिन इन फिल्में की स्बजेक्ट की वजह से विवाद भी हुआ।
बता दें कि माझा मा में माधुरी
दुसरी बार लेस्बियन का किरदार निभाते हुए नजर आई हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ‘डेढ़ इश्किया‘ में इस रोल में
नजर आ चुकी है। इसमें उनके अपोजिट हुमा कुरैशी नजर आई थी। सिर्फ माधुरी ही नहीं बॉलीवुड
की कई एक्ट्रेसेज लेस्बियन के किरदार में नजर आ चुकी है।
सोनम कपूर-
2019 में सोनम और राजकुमार
की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा
लगा’ भी लेस्बियन बेस्ड स्टोरी थी। फिल्म में
अनिल कपूर सोनम के पिता के किरदार में ही नजर आए। सोनम लेस्बियन के रोल में दिखाई
दी थी।
भूमि पेडनेकर-
राजकुमार राव और भूमि
पेडनेकर की फिल्म ‘बधाई दो 2’ में भी सेम जेंडर लव स्टोरी दिखाई गई थी। फिल्म में भूमि
लेस्बियन के रोल में दिखाई दी थी तो वहीं राजकुमार गे के रोल में नजर आए थे।
हुमा कुरैशी-
फिल्म डेढ़ इश्कियां में हुमा
कुरैशी लेस्बियन के किरदार में नजर आई थी। फिल्म में वो माधुरी दीक्षित संग रोमांस
करते दिखाई दी थी।
कीर्ति कुल्हारी-
फोर मोर शॉट्स और पिंक जैसी
फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर कीर्ति भी लेस्बियन के किरदार में नजर आ
चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘ह्यूमन‘ में कीर्ति लेस्बियन
की किरदार निभाते दिखी थी। सीरीज में सेम जेंडर किसिंग सीन को लेकर काफी विवाद भी
हुआ था।
सयानी गुप्ता-
अपने बोल्डनेस की वजह से
जाने जानी वाली सयानी भी लेस्बियन के रोल में नजर आ चुक हैं। फिल्म ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ‘ में उन्होंने लेस्बियन का
किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी लव इंटरेस्ट कल्कि थी।
नंदिता दास-
आपको बता दें कि 1996 में भी बड़े पर्दे पर ऐसे मुद्दों पर फिल्म बन चुकी है।
फिल्म फायर में नंदिता और शबाना आजमी लेस्बियन के किरदार में नजर आई थी। फिल्म में
शबाना और नंदिता के बीच किसिंग सीन भी दिखाया गया था। किसिंग सीन की वजह से फिल्म
को लेकर काफी बवाल भी हुआ था।
अमृता अरोड़ा-
2004 में आई फिल्म गर्लफ्रेंड
में अमृता अरोड़ा ने लेस्बियन का किरदार को निभाया था। फिल्म में उनके अपोजिट ईशा
कोप्पीकर नजर आई थी।