Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

औरंगाबाद में शहीद दारोगा के परिजनों से मिले चिराग

लोक जनषक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद आदरणीय श्री चिराग पासवान जी ने कहा है कि बिहार में अपराधियों को प्रशासनिक संरक्षण मिलने के कारण ही अपराधिक घटनाएं रूक नहीं रही हैं।

07:48 PM Feb 13, 2022 IST | Desk Team

लोक जनषक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद आदरणीय श्री चिराग पासवान जी ने कहा है कि बिहार में अपराधियों को प्रशासनिक संरक्षण मिलने के कारण ही अपराधिक घटनाएं रूक नहीं रही हैं।

लोक जनषक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद आदरणीय श्री चिराग पासवान जी ने कहा है कि बिहार में अपराधियों को प्रशासनिक संरक्षण मिलने के कारण ही अपराधिक घटनाएं रूक नहीं रही हैं। लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी आज अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्री राजू तिवारी जी एवं प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान जी के अलावा पार्टी के कई अन्य नेताओं के साथ रोहतास जिले के सोनडीहरा गांव पहुंचे। वहां इन नेताओं ने औरंगाबाद में शहीद हुए दारोगा वीरेन्द्र पासवान के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। 
Advertisement
उन्होंने कहा कि शहीद दारोगा वीरेन्द्र पासवान जाबाज पुलिस पदाधिकारी थे जिन्होंने अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए अपनी शहादत दी। श्री चिराग पासवान जी ने इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में सरकार से मांग की कि वह पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 25 लाख रूपये मुआवजा दें। उन्होंने कहा कि प्रषासन के लचर व्यवस्था के कारण बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने इस बात पर दुख प्रकट किया कि ऐसे जाबाज पुलिस पदाधिकारी की शहादत को सलाम करने सरकार का कोई अधिकारी भी नहीं पहुंचा। वहीं मुख्यमंत्री जी को तो इन सब बातों से कोई फर्क ही नहीं पड़ता।
प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार से मिलने लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, संजय सिंह रोहतास जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह  सहित अन्य नेतागण मौजूद थे।
Advertisement
Next Article