W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई और भाभी को काटा, जमीनी विवाद में हत्या की आशंका

05:40 PM Oct 19, 2023 IST | Prateek Mishra
बिहार में छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई और भाभी को काटा  जमीनी विवाद में हत्या की आशंका

बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना प्रकाश में आई है जहां छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। दोनों भाइयों के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक, सिकंदरा थाना क्षेत्र के लहिला गांव निवासी देवेंद्र मिश्र का अपने ही छोटे भाई रविंद्र मिश्र के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे भी दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ और रविंद्र ने अपने भईया और भाभी मीरा देवी पर गुस्से में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई।

सिकंदरा के थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि गंभीर स्थिति में मीरा देवी को जमुई सदर अस्पताल भेजा गया था, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों को इकठ्ठा कर रही है। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और लोहे के रॉड को बरामद कर लिया है।

 

 

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×